फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Mumbai Thane Pune Raigarh Nagpur Palghar Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra Updates: शिवसेना यूबीटी नेता राजन साल्वी ने उद्धव से की मुलाकात, पार्टी छोड़ने की अफवाहें तेज

Sun, 05 Jan 2025 01:39 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 05 Jan 2025 01:39 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Mumbai Thane Pune Raigarh Nagpur Palghar Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

शिवसेना (यूबीटी) नेता राजन साल्वी ने पार्टी छोड़ने की अफवाहों के बीच शनिवार को उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। उन्होंने ठाकरे को बताया कि हाल के विधानसभा चुनावों में उनकी हार के कारणों से वह नाखुश हैं। उन्होंने कहा कि वह पिछले दो दिनों से राजापुर, लांजा और दाभोल में पार्टी के पदाधिकारियों से मिल रहे हैं और अपनी हार के कारणों पर विचार कर रहे हैं। साल्वी ने संवाददाताओं से कहा, 'मैंने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। मैंने उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र में हुई घटनाओं और अपने कार्यकर्ताओं के विचारों के बारे में बताया। उन्होंने मेरी हार के कारणों को सुना और मुझे उम्मीद है कि वह उचित निर्णय लेंगे।' उन्होंने कहा कि मैं अपनी हार के कारणों से परेशान हूं। मैंने अपनी भावनाओं से उद्धव ठाकरे को अवगत करा दिया है। उन्होंने संकेत दिया कि वह पार्टी के कुछ लोगों से नाखुश हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या स्थानीय पार्टी पदाधिकारी चाहते हैं कि वह भाजपा में शामिल हों, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने पत्रकारों से कहा कि साल्वी एक कट्टर शिवसेना नेता हैं और संभावना कम है कि वह पार्टी छोड़ेंगे। साल्वी 2009 से राजापुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, लेकिन नवंबर 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में प्रतिद्वंदी शिवसेना के किरण सामंत से हार गए थे।

विज्ञापन

 

मुंबई हवाई अड्डे से अवैध रूप से भेजी जा रहीं दवाएं और सिगरेट जब्त 
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एयर कार्गो टर्मिनल से अवैध रूप से भेजी जा रहीं दवाओं के 74 हजार कैप्सूल और नकली ब्रांड की 2.44 लाख सिगरेट जब्त कीं। अधिकारियों ने बताया कि एनसीबी की मुंबई यूनिट को भारत से अवैध रूप से दवाएं खरीदने और उन्हें विदेशी ग्राहकों तक पहुंचाने वाले एक अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट की सूचना मिली थी। जांच एजेंसी ने लॉजिस्टिक्स कंपनियों से संबंधित दो कंटेनरों को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका। इसमें अवैध रूप से उपयोग की जाने वाली दवाओं के 74,000 कैप्सूल और नकली ब्रांडों के 2.44 लाख सिगरेट जब्त किए। जब्त की गई दवाओं की कीमत 75 लाख रुपये है। इन्हें लंदन ले जाया जाना था और खाद्य पदार्थों के बीच छिपाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed