फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Mumbai Pune Thane Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra Updates: ओपिओइड के निर्यात पर फार्मा कंपनी को नोटिस जारी, जन्मदिन पार्टी में किशोरी से दुष्कर्म

Sun, 23 Feb 2025 06:37 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 23 Feb 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Mumbai Pune Thane Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ओपिओइड के अवैध निर्यात को लेकर एक दवा कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एफडीए को पता चला था कि भारत में बनी टैपेंटाडोल और कैरीसोप्रोडोल का अवैध रूप से अफ्रीकी देशों में निर्यात किया जाता है। शुक्रवार को एफडीए टीम ने पालघर में एक फार्मा कंपनी एवियो फार्मास्यूटिकल्स पर छापा मारा था। यहां से स्टॉक जब्त किया गया था। अब कंपनी को एफडीए ने नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन


जन्मदिन पार्टी में नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी से दुष्कर्म
पालघर में एक जन्मदिन पार्टी में नशीला पदार्थ खिलाकर एक किशोरी से दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने किशोरी के प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी ने आरोप लगाया कि वह दो जनवरी को प्रेमी के साथ एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गई थी। जहां उसे केक और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ दिया गया। जब वह बेहोश हो गई तो आरोपी ने दोस्त के बेडरूम में उसके साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी को गर्भवती होने की जानकारी मिली तो उसने शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन


मुंबई-ठाणे में चोरी के दो आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे और मुंबई में कई महिलाओं के आभूषण चुराने के आरोप में अहमदाबाद से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविराज कुर्हाड़े ने रविवार को बताया कि यह अपराध तब प्रकाश में आया जब पुलिस 4 फरवरी को यहां भयंदर इलाके में 60 वर्षीय महिला के आभूषण चोरी होने के मामले की जांच कर रही थी। उन्होंने बताया कि महिला भयंदर रेलवे स्टेशन से घर जा रही थी, तभी आरोपी ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया और बातों में उलझाकर कथित तौर पर उसके 80,000 रुपये मूल्य के आभूषण चुरा लिए। नवघर पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले हैं। गुजरात पुलिस की मदद से दोनों को अहमदाबाद के सरदार नगर इलाके से 19 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि उनके खिलाफ ठाणे और मुंबई के विभिन्न पुलिस थानों में इसी तरह के 10 अन्य मामले दर्ज हैं। आरोपियों से चोरी की गई कीमती वस्तुओं को बरामद करने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र और कर्नाटक सीएम के साथ बैठक करें पीएम मोदी-शाह: संजय राउत
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ बैठक करनी चाहिए, ताकि बेलगावी में हुई घटना की पुनरावृत्ति न हो। राउत ने कहा कि हम नहीं चाहते कि ऐसी घटनाएं हों। बेलगावी सीमा विवाद सुप्रीम कोर्ट में है। इसके बाद भी कर्नाटक सरकार जिस तरह से ये हरकतें कर रही है, वह ठीक नहीं है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। हमारे लोगों पर हमला करना, मराठी स्कूलों और साहित्य संगठनों को बंद करना जैसी हरकतें क्यों हो रही हैं?" बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पुणे शहर के स्वरगेट इलाके में विरोध प्रदर्शन किया और कर्नाटक नंबर प्लेट वाली बसों पर कालिख पोत दी। बेलगावी में मराठी भाषी बस चालक पर कथित तौर पर कन्नड़ भाषा न बोलने के कारण हमला किया गया।

BOM ने खुदरा ऋण पर ब्याज दर में 25 आधार अंकों की कटौती की
सरकारी स्वामित्व वाले बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने आरबीआई द्वारा रेपो दर में कटौती के अनुरूप घर और कार ऋण सहित खुदरा ऋणों पर ब्याज दर में 25 आधार अंकों की कटौती की है। 5 साल के अंतराल के बाद 7 फरवरी को, आरबीआई ने रेपो दर, यानी वह दर जिस पर बैंक केंद्रीय बैंक से उधार लेते हैं, को 25 आधार अंकों से घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया। बीओएम ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि होम लोन के लिए बेंचमार्क दर को घटाकर 8.10 प्रतिशत कर दिया गया है, जो बैंकिंग उद्योग में सबसे कम में से एक है। साथ ही, कार ऋण घटकर 8.45 प्रतिशत प्रति वर्ष हो गया। इसी तरह, रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) से जुड़े शिक्षा और अन्य ऋणों में भी 25 आधार अंकों की कटौती की गई है।

घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न मामले में पति और ससुर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
ठाणे की एक अदालत ने घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न के मामले में एक महिला के पति और ससुर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। हालांकि आरोपियों के चार रिश्तेदारों को अग्रिम जमानत दे दी गई। एक महिला ने तीन फरवरी को ठाणे के चितलसर-मनपाड़ा पुलिस स्टेशन में उत्पीड़न मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने कहा था कि उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किया। उसने आरोप लगाया कि उसे गर्भपात कराने के लिए एक आयुर्वेदिक दवा दी गई थी। उसने पति पर विवाहेतर संबंध रखने का भी आरोप लगाया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जीजी भंसाली ने सुनवाई के दौरान महिला के पति और ससुर की गिरफ्तारी से पहले की जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया। उनके चार अन्य परिवार के सदस्यों को जमानत दे दी। क्योंकि उनके खिलाफ सबूत नहीं थे। 

कार की चपेट में आने से बच्चे की मौत, मां घायल
वडाला इलाके में फुटपाथ पर सो रहे 18 महीने एक बच्चे की कार की टक्कर से मौत हो गई। जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि बलराम खेडेकर रोड पर प्रिया निखिल लोधे और उसका बेटा वरदान फुटपाथ पर सो रहे थे। तभी तेज रफ्तार से कार चला रहे कमल विजय रिया ने फुटपाथ पर कार चढ़ा दी। इसमें बच्चे की मौत हो गई। कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed