फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra updates Mumbai pune thane education politics crime and other news in hindi

Maharashtra : नागुपर में स्टील कारोबारी से 2.98 करोड़ की धोखाधड़ी,ठाणे में 17वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत

Sun, 04 May 2025 01:52 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 04 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra updates Mumbai pune thane education politics crime and other news in hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के नागपुर में एक स्टील कारोबारी से 2.98 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला से सामने आया है। यहां एक हार्डवेयर कंपनी के मालिक ने कारोबारी से सामान खरीदा, लेकिन उसके बदले भुगतान नहीं किया। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता सुनील मुरलीधर तुलस्यान की कंपनी आरोपी मुर्तुजा यूसुफ शाकिर की स्वामित्व वाली एक हार्डवेयर ट्रेडिंग कंपनी को स्टील कॉइल की आपूर्ति करती थी।

विज्ञापन


10 दिसंबर 2023 से आठ मई 2024 के बीच शाकिर ने तुलस्यान की कंपनी से 2,97,74,740 रुपये मूल्य का स्टील का सामान खरीदा। शाकिर ने चेक के जरिये भुगतान किया जो बाउंस हो गया। इसके बाद वह भुगतान में देरी करता रहा, जिसके बाद तुलस्यान ने लकड़गंज पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शाकिर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन

ठाणे जिले में इमारत की 17वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शनिवार को 17वीं मंजिल से गिरकर एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई। खड़कपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि घटना कल्याण इलाके में हुई यहां 30 साल की एक महिला दोपहर करीब 3 बजे एक रिहायशी इमारत की 17वीं मंजिल पर स्थित रिफ्यूज एरिया में पहुंची। वहां से उसके कूदने का संदेह है।

पुलिस के मुताबिक, चौकीदार और इमारत में रहने वाले कुछ लोगों ने तेज आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे। जहां महिला जमीन पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी मिली। जिसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिरडी : साईंबाबा मंदिर को उड़ाने की धमकी
शिरडी के साईं बाबा मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मंदिर संस्थान ने बताया कि उन्हें धमकी भरा एक ईमेल मिला है, जिसमें मंदिर को पाइप बम से उड़ाने की बात कही गई है। ई-मेल में लिखा गया है कि फर्स्ट पहलगाम और नेक्स्ट शिरडी। साईंबाबा संस्थान को यह धमकी शुक्रवार को मिली है, जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। लेकिन शिरडी पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। ब्यूरो

साईं बाबा मंदिर के सुरक्षा अधिकारी रोहिदास पाटिल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ई-मेल में यह भी लिखा है कि तमिलनाडु के जाफर सादिक और जाफर सईद को बरी किया जाए। साई बाबा संस्थान शिर्डी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडीलकर ने कहा कि साईं संस्थान की सुरक्षा को लेकर महाराष्ट्र पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। गाडीलकर ने कहा कि उन्होंने ई-मेल तमिलनाडु प्रशासन को भेजा था जिसने इसे फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि ईमेल में जो कंटेंट है वह तमिलनाडु से संबंधित है। इससे पहले भी साईंबाबा संस्थान को धमकी मिल चुकी है। पहले की घटनाओं में धमकी भरा मेल और पत्र फर्जी साबित हुए हैं। ताजी धमकी किसी की शरारत है या उसके पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed