फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra updates mumbai pune thane education politics crime and other news in hindi

Maharashtra: महाराष्ट्र में फर्जी मथाडी कार्यकर्ताओं पर शिकंजे की तैयारी; सी लिंक पर नशे में धुत व्यापारी घायल

Sun, 06 Apr 2025 06:19 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 06 Apr 2025 06:19 AM IST
विज्ञापन
maharashtra updates mumbai pune thane education politics crime and other news in hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

महाराष्ट्र के श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने कहा है कि राज्य सरकार फर्जी मथाडी श्रमिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी और उनके पंजीकरण की प्रक्रिया में डिजिटल सुधार लाएगी। सरकार मथाडी श्रमिकों की पहचान के लिए एक मजबूत सत्यापन तंत्र विकसित कर रही है, ताकि जो लोग असली श्रमिक नहीं हैं, उन्हें बाहर किया जा सके। फुंडकर ने बताया कि इस प्रक्रिया में मथाडी श्रमिक पंजीकरण को आधार, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली और नियोक्ता सत्यापन से जोड़ा जाएगा। उनका कहना था कि सरकार असली श्रमिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन फर्जी श्रमिकों को सिस्टम का फायदा उठाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बता दें कि यह बयान मथाडी अधिनियम के दुरुपयोग को लेकर उद्योगों के बढ़ते असंतोष के बीच आया है। पिछले महीने, महाराष्ट्र विधानसभा ने मथाडी श्रमिकों के कल्याण के लिए एक नया विधेयक पारित किया, जिससे सिर पर बोझा ढोने वाले श्रमिकों और कुलियों को काम के एक "मुख्य गतिविधि" के रूप में परिभाषित किया गया, ताकि फर्जी श्रमिकों को हटाया जा सके।

विज्ञापन
राज ठाकरे ने रोका बैंकों में मराठी भाषा के इस्तेमाल का आंदोलन
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने बैंकों में मराठी भाषा में कामकाज के लिए शुरू किए गए आंदोलन को रोक दिया है। उन्होंने कहा, इस मुद्दे पर पर्याप्त जागरूकता फैलाई जा चुकी है। आंदोलन को रोकने में अब कोई बुराई नहीं है। पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखे एक पत्र में शनिवार को ठाकरे ने कहा, इस आंदोलन ने यह दिखा दिया है कि स्थानीय भाषा के इस्तेमाल को लेकर आरबीआई के नियमों का पालन न करने के क्या परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने कहा, आंदोलन को फिलहाल रोका जा रहा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ध्यान हट जाए। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि वह इस कानून को सख्ती से लागू करे। जहां भी इस कानून का पालन नहीं होता या जहां मराठी मानुष का अपमान होता है, वहां मनसे बातचीत का रास्ता अपनाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ठाणे में बुजुर्ग महिला की हत्या
कल्याण में एक हिस्ट्रीशीटर ने मोमो का ठेला लगाने के लिए 60 वर्षीय महिला की हत्या कर दी और लगभग एक लाख रुपये की उसकी सोने की बालियां लेकर फरार हो गया। 20 मार्च को हुई इस घटना में पुलिस ने आरोपी अकबर मोहम्मद शेख उर्फ चांद (30) को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि अकबर हिस्ट्रीशीटर है। खड़कपाड़ा थाने में दर्ज एक केस के सिलसिले में उसे आठ महीने पहले अधरवाड़ी जेल से रिहा किया गया था। तब से वह बेरोजगार था और मोमोज बेचने का ठेला लगाना चाहता था।

 

जलगांव में जन्म प्रमाण-पत्रों में ‘अनियमितताओं’ के लिए 43 लोगों पर मामला दर्ज किया गया
महाराष्ट्र में जलगांव नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्रों से संबंधित कथित धोखाधड़ी के लिए 43 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने जन्म प्रमाण-पत्र जारी करने में कथित अनियमितताओं का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने दावा किया था कि महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों और रोहिंग्याओं को फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र जारी किए जा रहे हैं।

एफआईआर के अनुसार, जन्म प्रमाण-पत्रों में कथित तौर पर फर्जी या असंबंधित पते दर्ज किए गए थे और कई मामलों में जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम के तहत आवश्यक अस्पताल के रिकॉर्ड या कानूनी हलफनामे भी नहीं थे। इन जन्म प्रमाण-पत्रों का संभावित रूप से आधार, राशन कार्ड और मतदाता पहचान-पत्र जैसे दस्तावेजों को हासिल करने के लिए दुरुपयोग किया जा सकता है।

शराब के नशे में तेज रफ्तार व्यवसायी की कार सी लिंक पर डिवाइडर से टकराई
मुंबई में रविवार तड़के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे 30 वर्षीय व्यवसायी और उसके दो दोस्त घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब व्यवसायी शराब के नशे में कार चला रहा था। मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रात करीब 1.45 बजे हुआ, जब तीनों लोग हाजी अली से घाटकोपर लौट रहे थे। व्यवसायी अपने 32 और 47 साल के दो दोस्तों के साथ दक्षिण मुंबई के हाजी अली गए थे। लौटते वक्त व्यवसायी ने कार के पहियों पर नियंत्रण खो दिया, जिससे कार तेज रफ्तार में सी लिंक के डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में तीनों घायल हो गए। पुलिस को सूचना मिलने के बाद वर्ली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed