फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra updates mumbai navi mumbai pune thane nagpur palghar other districts news in hindi

Maharashtra: ठाणे में चुनाव विभाग के आदेश का उल्लंघन करने पर स्कूल पर केस; मुंबई में 48000 मूर्तियां विसर्जित

Fri, 13 Sep 2024 06:58 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 13 Sep 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra updates mumbai navi mumbai pune thane nagpur palghar other districts news in hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र के ठाणे में एक स्कूल प्रबंधन के खिलाफ चुनाव विभाग के आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। डोंबिवली पुलिस ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज की। चुनाव विभाग ने सभी स्कूलों को लोकसभा और विधानसभा चुनावों के संबंध में अपने कर्मचारियों की एक सूची प्रदान करने का निर्देश दिया था। यह निर्देश फरवरी में दिया गया था, लेकिन अजदे गांव में सिस्टर निवेदिता स्कूल ने अपने कर्मचारियों की जानकारी नहीं दी, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने कहा कि स्कूल चुनाव आयोग के निर्देश पर काम करने के लिए बाध्य हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

मुंबई में गणेश उत्सव के छठे दिन 48000 मूर्तियों का विसर्जन

मुंबई में गणेश उत्सव के छठे दिन भगवान गणेश और देवी गौरी की 48,000 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया गया। अरब सागर में 48,044 मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इसके अलावा सुबह के छह बजे तक अस्थायी तालाबों में 41,154 मूर्तियों का विसर्जन किया गया। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारी ने कहा कि देवी गौरी की 6,355 मूर्तियों का भी विसर्जन किया गया।

लोगों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारों, प्रार्थना और भक्ति गीतों के साथ भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया। 10 दिन के इस उत्सव में भक्त डेढ़ दिन, पांच दिन, छह या सात दिन में भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन करते हैं। बता दें कि सात सितंबर को गणेश उत्सव शुरू हुआ था। वैसे तो पूरे भारत में इसे धूमधाम से मनाते हैं, लेकिन यह महाराष्ट्र का मुख्य त्योहार है। इसका समापन 17 सितंबर को होगा। 
 

कई चोरियों में शामिल व्यक्ति को ठाणे पुलिस ने किया गिरफ्तार

ठाणे के मीरा भयंदर इलाके में कई चोरियों में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से 92000 रुपये मूल्य के मोबाइल फोन समेत चोरी का सामान बरामद किया। आरोपी की पहचान अब्दुल रहमान ताहिर बडू के तौर पर की गई है। एक स्थानीय निवासी ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया। 

शिकायतकर्ता ने बताया कि आठ सितंबर की सुबह घर से उनका और उनकी पत्नी का मोबाइल फोन गायब हो गया। उन्हें संदेह हुआ कि घर में चोर घुसा था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(A) और 331(A) के तहत मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी पकड़ा। उसके पास से नकद के साथ दो मोबाइल फोन बरामद किया गया।
विज्ञापन

अश्विनी वैष्णव ने की लोकल ट्रेन में यात्रा

केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को लोकल ट्रेन से यात्रा की। वैष्णव दोपहर 2.34 बजे दक्षिण मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से लोकल ट्रेन में बैठे और 27 किमी लंबी यात्रा के बाद 3.18 बजे भांडुप स्टेशन पर उतरे। एक अधिकारी ने बताया कि वैष्णव ने गणेश पंडाल का भी दौरा किया। सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक धर्मवीर मीना और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस यात्रा के दौरान वैष्णव के साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed