{"_id":"66fa2ec74738d7cfaa063ddd","slug":"maharashtra-updates-mumbai-navi-mumbai-pune-palghar-nagpur-other-districts-crime-politics-news-in-hindi-2024-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: स्टॉक ब्रोकर पर 2.17 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, मामला दर्ज; भाजपा विधायक राणे के खिलाफ एक और केस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: स्टॉक ब्रोकर पर 2.17 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, मामला दर्ज; भाजपा विधायक राणे के खिलाफ एक और केस
Mon, 30 Sep 2024 11:57 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 30 Sep 2024 11:57 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट
- फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र में धोखाधड़ी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया गया कि मुंबई वर्सोवा पुलिस ने अंधेरी स्थित शेयर बाजार निवेशक से 2.17 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में स्टॉक ब्रोकर केतन पारेख और एक 37 वर्षीय महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वर्सोवा पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406,420 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है! अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
अमरावती जिले में 4.2 तीव्रता का भूकंप
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि सोमवार दोपहर लगे झटकों के बाद किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अमरावती के रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर अनिल भटकर के मुताबिक जिले के चिखलधारा तालुका के अमझारी और टेटू गांवों के पास दोपहर 1.37 बजे भूकंप आया। चिकलधारा, कटकुंभ, चुन्नी, पचडोंगरी तालुका और मेलघाट क्षेत्र में स्थानों पर हल्के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
चुनाव के लिए रामदास अठावले ने फिर दोहराई अपनी मांग
आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने एक हफ्ते पहले महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को 20-21 सीटों की सूची दी है। उन्होंने कहा, "हमने भाजपा से अनुरोध किया है कि हमें कम से कम 8-10 सीटें मिलनी चाहिए। कुछ सीटें कम या ज्यादा हो सकती हैं, लेकिन बदले में रिपब्लिकन पार्टी को सत्ता में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।"
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, "राज्यपाल ने जिन 12 एमएलसी की नियुक्ति की है, उनमें से एक एमएलसी आरपीआई को मिलना चाहिए। इसके साथ 2-3 महामंडल अध्यक्ष पद भी आरपीआई को मिलना चाहिए, ये हमारी मांग है। अगर रिपब्लिकन पार्टी महायुति के साथ है तो मुझे नहीं लगता कि सत्ता में आने में कोई दिक्कत होगी। क्योंकि महाराष्ट्र का माहौल लोकसभा जैसा नहीं है। हम विधानसभा में 160 सीटों से अधिक जीतेंगे। लोकसभा में हम हार गए, लेकिन विधानसभा में हमें लाभ होगा।"
ठाणे में सरकार द्वारा संचालित पर्यवेक्षण गृह से चार नाबालिग लड़कियां फरार
ठाणे में बच्चों के लिए सरकार द्वारा संचालित पर्यवेक्षण गृह से चार नाबालिग लड़कियां भाग गईं। लड़कियों की उम्र 13 से 17 के बीच है। ये सभी लड़कियां उल्हासनगर, उत्तर प्रदेश, बांग्लादेश और मानखुर्द की रहने वाली थी। ये सभी लड़कियां शनिवार की सुबह साढ़े तीन बजे भागी थी। अधिकारी कई स्थानों पर उन्हें ढूंढ रहे हैं। जब वे लड़कियों को ढूंढने में असमर्थ रहे, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पति का अपहरण करने के आरोप में पत्नी समेत अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज
ठाणे में एक महिला, उसके भाई और चार अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ अलग रह रहे पति का अपहरण करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उल्हासनगर के पंजाबी कॉलोनी से जैसे ही 44 वर्षीय पीड़ित बाहर निकला, आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने पीड़ित से पूछा कि वह अपनी अलग रह रही पत्नी के साथ समझौते के लिए मुआवजा राशि बढ़ाकर 15 से 20 लाख रुपये क्यों नहीं कर रहा है। जैसे ही पीड़ित ने बताया कि वह इतने पैसे देने में असमर्थ है, उनलोगों ने पीड़ित का अपहरण कर लिया। उसे 28 सितंबर तक बंधक बनाकर रखा गया था। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर पूरी कहानी बताई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
भाजपा विधायक नितेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज
भाजपा विधायक नितेश राणे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 और 3(5) के तहत अमरावती अचलपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। उनपर नफरत फैलाने वाले भाषण देने का आरोप लगाया गया है। इमरान खान असलम खान ने रामे के खिलाफ सिकायत दर्ज कराई है।
मुंबई: अटल सेतु से कूदा व्यक्ति, खोज और बचाव अभियान जारी
मुंबई में सोमवार की सुबह एक व्यक्ति ट्रांस-हार्बर अटल से सेतु से समुद्र में कूद गया। पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब 10 बजे सिवरी क्षेत्री में हुई। सूत्रों के मुताबिक, व्यक्ति एक एसयूवी से सेतु के पास पहुंचा। फिर उसने अपने वाहन को एक साइनबोर्ड के पास पार्क किया और फिर समुद्र में कूद गया। वाहन का पंजीकरण सुशांत चक्रवर्ती के नाम पर है।
मुंबई: अटल सेतु से कूदा व्यक्ति, खोज और बचाव अभियान जारी
मुंबई में सोमवार की सुबह एक व्यक्ति ट्रांस-हार्बर अटल से सेतु से समुद्र में कूद गया। पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब 10 बजे सिवरी क्षेत्री में हुई। सूत्रों के मुताबिक, व्यक्ति एक एसयूवी से सेतु के पास पहुंचा। फिर उसने अपने वाहन को एक साइनबोर्ड के पास पार्क किया और फिर समुद्र में कूद गया। वाहन का पंजीकरण सुशांत चक्रवर्ती के नाम पर है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन