फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates mumbai navi mumbai pune palghar nagpur other districts crime politics accidents news

Maharashtra: बदलापुर उत्पीड़न केस में आरोपी स्कूल ट्रस्टी गिरफ्तार; शिकंजे में तमिलनाडु का वांछित हत्यारोपी

Wed, 02 Oct 2024 10:42 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 02 Oct 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates mumbai navi mumbai pune palghar nagpur other districts crime politics accidents news
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

बदलापुर यौन उत्पीड़न: आरोपी स्कूल ट्रस्टी गिरफ्तार

विज्ञापन


महाराष्ट्र के बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में ठाणे पुलिस ने बुधवार को दो आरोपी स्कूल ट्रस्टियों को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बताया कि एक दिन पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने स्कूल के चेयरमैन और सचिव को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। साथ ही, उन्हें अब तक गिरफ्तार न करने के लिए पुलिस पर भी कड़ी फटकार लगाई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ठाणे अपराध शाखा के अधिकारियों ने कर्जत से दोनों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि उन्हें अगस्त में बदलापुर के स्कूल में दो किंडरगार्टन लड़कियों के कथित यौन उत्पीड़न की जांच कर रही विशेष जांच टीम को सौंप दिया जाएगा। इस मामले के मुख्य आरोपी सफाई कर्मचारी अक्षय शिंदे की 23 सितंबर को पुलिस के साथ कथित गोलीबारी में मौत हो गई थी।

गृह मंत्री से मिले अजित पवार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बैठक में क्या बात हुई, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। यह बैठक अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा और भाजपा के कुछ नेताओं के मुस्लिम विरोधी बयानों के विरोध को लेकर सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में मतभेद के बीच हो रही है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना भी राकांपा की आलोचक रही है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

नासिक केंद्रीय जेल के 80 कैदियों ने दी गांधी शांति परीक्षा

महाराष्ट्र के नासिक केंद्रीय जेल के 80 कैदियों और आठ अधिकारियों ने गांधी शांति परीक्षा में भाग लिया। इस परीक्षा का आयोजन महात्मा गांधी के शांति एवं अहिंसा के आदर्शों के प्रचार प्रसार के लिए किया गया था। यह परीक्षा ‘बॉम्बे सर्वोदय मंडल’ द्वारा आयोजित की गई थी जो एक गांधीवादी सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट है। मंडल ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 70 पुरुष और 10 महिलाओं सहित सभी कैदी और अधिकारी जेल प्रशासन की सक्रिय भागीदारी के साथ महात्मा गांधी की 155वीं जयंती की पूर्व संध्या पर एक अक्टूबर को परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के पाठ्यक्रम में महात्मा गांधी की आत्मकथा और अन्य जीवनी साहित्य शामिल था, जो परीक्षा आयोजित होने से पहले कैदियों को मुफ्त में उपलब्ध कराया गया था। दो अक्टूबर को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में शीर्ष तीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को खादी के कपड़े और अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। ‘बॉम्बे सर्वोदय मंडल’ पिछले 18 वर्ष से महाराष्ट्र की कई जेलों में 'गांधी शांति परीक्षा' आयोजित करता आ रहा है। यह परीक्षा बुलढाणा, पुणे, कल्याण, नागपुर, भंडारा और चंद्रपुर जेलों में भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

महाराष्ट्रः देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ कर एक लॉज से इसके पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया और 15 महिलाओं को इनके चंगुल से छुड़ाया है, जो थाईलैंड की नागरिक हैं। एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे के उल्हासनगर इलाके में स्थित एक लॉज में वेश्यावृत्ति की शिकायत मिलने के बाद जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ ने जाल बिछाया और बुधवार सुबह छापा मार कर ये गिरफ्तारियां कीं।
सहायक पुलिस आयुक्त शेखर बागडे ने बताया कि लॉज के मैनेजर कुलदीप उर्फ पंकज देवराज सिंह और चार अन्य कर्मचारियों को भारतीय न्याय संहिता और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, पांच लाख रुपये से अधिक की नकदी भी जब्त की है। मामले की जांच की जा रही है।

टैंकर से तमिलनाडु में वांछित हत्यारोपी गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 6 ने मुंबई के चेंबूर इलाके में पेट्रोल केमिकल टैंकर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चिन्ना सुब्बाराव अयनार तमिलनाडु में एक हत्या और कई अन्य वारदातों को अंजाम देने के बाद पिछले तीन महीने से मुंबई में रह रहा था। मुंबई ब्रांच यूनिट 6 को आरोपी के ठिकाने के बारे में गोपनीय जानकारी मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। बता दें कि आरोपी के खिलाफ तमिलनाडु में 7 अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

महाराष्ट्र के नागपुर में एक दंपती और उनके दो बेटे घर में मृत पाए गए। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। उन्हें एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें बताया गया कि धोखाधड़ी के मामले में एक बेटे की गिरफ्तारी के बाद से परिवार तनाव में था। पड़ोसियों ने घर पर शांक माहौल देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर देखा तो घर के चारों सदस्य छत से लटके हुए थे। मृतकों की पहचान विजय मधुकर पचौरी, उनकी पत्नी माला, उनके बेटे गणेश और दीपक के तौर पर की गई है। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट पर चारों सदस्यों के हस्ताक्षर थे। उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है। 

इस बीच ठाणे के एक प्राइवेट स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद फूड पॉयजनिंग के कारण 45  बच्चे बीमार हो गए। सभी बच्चे आठ से 11 साल के हैं। मंगलवार को उन्हें सिर दर्द, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक मेडिकल अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 38 बच्चों को भर्ती कराया गया है। बाद में देर रात सात और बच्चों को अस्पताल लाया गया। बच्चे फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में हैं। अगर वे ठीक रहे तो उन्हें बुधवार तक छुट्टी दे दी जाएगी। 

ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी ने कहा, सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और उनपर इलाज का असर हो रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि बच्चों ने मिड-डे मील का खाना खाया था। एक अन्य मेडिकल अधिकारी ने बताया कि बच्चों को भोजन में चावल और मोठ की सब्जी परोसी गई थी। खाने के सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है। अस्पताल में बच्चों के परिवार भी उपस्थित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed