फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra updates mumbai navi mumbai pune nagpur palghar thane other districts crime politics accidents news

Maharashtra Updates: मुंबई डीआरआई ने जब्त किया 16 किलो नशीला पदार्थ, 24 करोड़ कीमत, पांच गिरफ्तार

Wed, 04 Dec 2024 11:08 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 04 Dec 2024 11:08 PM IST
सार

बताया कि नशीले पदार्थ के साथ 1.9 करोड़ नकद भी बरामद किया गया है। खुफिया जानकारी के आधार पर, डीआरआई की मुंबई जोनल टीम ने दो संदिग्धों पर निगरानी रखी और मंगलवार को उन्हें पकड़ लिया।

विज्ञापन
Maharashtra updates mumbai navi mumbai pune nagpur palghar thane other districts crime politics accidents news
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने 16 किलो मेफेड्रोन बरामद किया। इसे हैदराबाद से मुंबई तक तस्करी कर एक बस में ले जाया जा रहा था। इसकी कीमत 24 करोड़ रुपये से भी अधिक है। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थ के साथ 1.9 करोड़ नकद भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


खुफिया जानकारी के आधार पर, डीआरआई की मुंबई जोनल टीम ने दो संदिग्धों पर निगरानी रखी और मंगलवार को उन्हें पकड़ लिया। उनके सामान की तलाशी लेने के दौरान डीआरआई के अधिकारियों ने 16 किलो पाउडर पदार्थ जब्त किए। जांच के बाद मालूम चला कि यह पाउडर मेफेड्रोन है। इसे हैदराबाद से तस्करी कर मुंबई लाया जा रहा था। दोनों आरोपियों के पूछताछ करने के बाद पुलिस ने तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन

ठाणे में पांच बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

ठाणे में अवैध तरीके से रह रहे पांच बांग्लादेशी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बधवार को इसकी जानकारी दी। एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मीरा भयंदर-वसई विरार अपराध शाखा के मानव तस्करी विरोधी सेल के कर्मियों ने दो नागरिकों के घर पर छापेमारी की। पुलिस ने मीरा रोड से दो बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा। तीन अन्य महिलाओं को पुलिस ने नया नगर से पकड़ा। इन महिलाओं के पास भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। सभी महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

महाराष्ट्र में छह दिसंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

महाराष्ट्र में छह दिसंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। 
विज्ञापन

पोर्श हादसा मामले में सभी 10 आरोपियों से पूछताछ करेगी पुलिस

पुणे की विशेष अदालत ने पोर्श हादसा मामले में पुलिस को यरवदा केंद्रीय जेल में बंद सभी 10 आरोपियों से पूछताछ करने की इजाजत दे दी है। पुलिस ने याचिका दायर कर पूछताछ की मांग की थी। अभियोजन पक्ष की दलील थी कि सभी 10 आरोपियों से पूछताछ की जाए। आरोपियों में नाबालिग के माता-पिता, ससून अस्पताल के दो डॉक्टर अजय टावरे, डॉ. श्रीहरि हलनोर, अस्पताल के कर्मचारी अतुल घाटकांबले, दो बिचौलिए अश्पाक मकंदर और अमर गायकवाड़ हैं। इन पर रक्त अदला-बदली मामले में वित्तीय लेनदेन में मदद करने का आरोप है। इसके अलावा तीन अन्य आदित्य अविनाश सूद, आशीष मित्तल और अरुण कुमार सिंह से भी पूछताछ की जाएगी। सूद और सिंह दोनों नाबालिगों के पिता हैं, जो दुर्घटना के समय कार में किशोर चालक के साथ थे और जिनके रक्त के नमूने भी बदले गए थे। आशीष मित्तल अरुण कुमार सिंह का मित्र है, जिसके रक्त के नमूने सिंह के नाबालिग बेटे के रक्त के नमूनों के साथ बदले गए थे। बता दें कि 17 वर्षीय किशोर ने शराब के नशे में 19 मई की सुबह कल्याणी नगर इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो सॉफ्टवेयर पेशेवरों को टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed