फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates mumbai navi mumbai pune nagpur palghar thane other districts crime accidents politics news

Maharashtra: BJP के बागी नेता विश्वजीत गायकवाड़ ने वापस लिया नामांकन; मुंबई- वीडियो बनाकर युवक ने किया सुसाइड

Sun, 03 Nov 2024 11:21 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 03 Nov 2024 11:21 PM IST
सार

महाराष्ट्र में दक्षिणी मुंबई के एक अस्पताल के परिसर में रविवार को आग लग गई। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है। एक फायर ब्रिगेड अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। यह आग रात के दो बजे कामा और एल्बलेस अस्पताल में कपास भंडारण सुविधा में लगी थी।

विज्ञापन
Maharashtra Updates mumbai navi mumbai pune nagpur palghar thane other districts crime accidents politics news
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र में दक्षिणी मुंबई के एक अस्पताल के परिसर में रविवार को आग लग गई। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है। एक फायर ब्रिगेड अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। यह आग रात के दो बजे कामा और एल्बलेस अस्पताल में कपास भंडारण सुविधा में लगी थी। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे क भीतर आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों को संदेह है कि आग पटाखों के कारण लगी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की जोनकारी नहीं है।
विज्ञापन

मरीन ड्राइव के पास छाई धुंध की मोटी परत

मरीन ड्राइव के पास धुंध की एक मोटी परत छाई हुई है। यहां एक्यूआई 208 पर है, जिसे खराब श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है। इस पर मुंबई के स्थानीय लोगों ने प्रतिक्रिया दी। एक व्यक्ति ने कहा, कई लोग पटाखे जला रहे हैं और कई सारे निर्माण कार्य जारी है, इसलिए प्रदुषण बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाणे में 400 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक कार में 400 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस ले जाने के आरोप में 42 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार तड़के डोंबिवली पूर्व में कल्याण शिलफाटा रोड पर कार को रोका और उसमें प्रतिबंधित मांस और जानवरों के अंग बरामद किए। उन्होंने बताया कि पड़ोसी मुंबई के गोवंडी निवासी समीर महमूद शेख नामक आरोपी को 80,000 रुपये मूल्य के मांस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि अपराध में शामिल चार और लोगों की तलाश की जा रही है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं और उनके खिलाफ कई पुलिस थानों में मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता, महाराष्ट्र महानगर अधिनियम, महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र चुनाव: भाजपा के बागी नेता विश्वजीत गायकवाड़ ने नामांकन वापस लिया

भाजपा के बागी नेता विश्वजीत गायकवाड़ ने रविवार को कहा कि उन्होंने उदगीर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन वापस लेने का फैसला किया है, जहां महायुति ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संजय बंसोडे को मैदान में उतारा है। एक संवाददाता सम्मेलन में गायकवाड़ ने कहा कि उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश का पालन किया है।

लातूर के विधायक संभाजीराव पाटिल निलंगेकर ने कहा कि गायकवाड़ एक समर्पित पार्टी कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने हमेशा पार्टी के निर्देशों का सम्मान किया है और अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। राज्य में महायुति सरकार को फिर से सत्ता में लाने के लिए उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। निलंगेकर ने कहा कि अन्य बागी नेताओं के साथ चर्चा जारी है, जिन्होंने आधिकारिक महायुति उम्मीदवारों के खिलाफ पर्चा भरा है और उनके नामांकन वापस लेने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि लातूर जिले के सभी छह निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी लड़ाई सीधे महायुति और महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन के बीच होगी।

मुंबई: उत्पीड़न का आरोप लगाकर युवक ने की आत्महत्या 

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मुंबई में एक 22 साल के एक युवक ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने तीन लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। एक कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में काम करने वाले चंद्रेशकुमार तिवारी ने बुधवार को मलाड इलाके के प्रताप नगर में अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगा ली। अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले तिवारी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो बनाया था, जो बाद में वायरल हो गया, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि तीन लोग उसे परेशान कर रहे थे।

मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि प्रतिद्वंद्वी कंपनी का एक कर्मचारी दीपक विश्वकर्मा और एक इंटरनेट सेवा प्रदाता के डीलर के मालिक और प्रबंधक - सदानंद कदम और परेश शेट्टी - पीड़ित को परेशान कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर कुरार पुलिस ने तीनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed