{"_id":"6a1521c2a56b608f3f0ffbfe","slug":"maharashtra-updates-mumbai-crime-branch-politics-underworld-news-2026-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Updates: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, भायखला फायरिंग केस का मुख्य आरोपी सैफ मस्तान गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Updates: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, भायखला फायरिंग केस का मुख्य आरोपी सैफ मस्तान गिरफ्तार
Tue, 26 May 2026 09:59 AM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: राकेश कुमार
Updated Tue, 26 May 2026 09:59 AM IST
सार
महाराष्ट्र की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक हलचल और क्राइम से जुड़ी सभी बड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा यहां उपलब्ध है; जहां एक ओर प्रदेश के सियासी गलियारों में बयानों से समीकरण तेजी से बदल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन और क्राइम ब्रांच अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसते हुए राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट तीन को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने भायखला इलाके में हुए सनसनीखेज गोलीकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम सैफ मस्तान है। वह इस हत्याकांड के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही थीं। आखिरकार क्राइम ब्रांच ने पुख्ता सूचना के आधार पर जाल बिछाकर आरोपी सैफ मस्तान को पश्चिम बंगाल से दबोच लिया है।
यह पूरा मामला साल 2016 का है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बेहद करीबी गुर्गे आसिफ दाडी के बेटे समीर शेख की 12 मई 2016 की शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह वारदात भायखला के डॉकयार्ड रोड पर सरेआम अंजाम दी गई थी। इस गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। वारदात के तुरंत बाद मुंबई क्राइम ब्रांच एक्टिव हुई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर माहिम इलाके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इन आरोपियों की पहचान सादिक खान और जीशान अनवर शेख के रूप में हुई थी।
मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। मुंबई क्राइम ब्रांच की गहन तफ्तीश में यह बात साफ हो गई है कि समीर शेख पर गोली किसी और ने नहीं बल्कि सैफ मस्तान ने ही चलाई थी। पुलिस के मुताबिक, सैफ मस्तान और समीर शेख के बीच काफी समय से एक आर्थिक विवाद चल रहा था। पैसों के इसी लेन-देन और आपसी रंजिश के कारण सैफ मस्तान ने समीर शेख की जान लेने की खौफनाक साजिश रची और वारदात को अंजाम देकर मुंबई से फरार हो गया था।

महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले, सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन का नाम बदला
महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में दिवंगत समाजवादी नेता और कोंकण रेलवे के शिल्पकार मधु दंडवते के सम्मान में सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'लोकमान्य मधु दंडवते रेलवे टर्मिनस' करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है; यह प्रस्ताव अब अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इसके साथ ही, कैबिनेट ने 2005 के ट्रांसफर एक्ट में संशोधन को मंजूरी देते हुए वर्ष 2026 के लिए राज्य सरकार के कर्मचारियों के आम तबादलों की समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया है।
अन्य महत्वपूर्ण फैसलों में, सरकार ने ठाणे जिले के कल्याण तालुका में पिंपलेश्वर देवस्थान मंदिर ट्रस्ट को डोम्बिवली औद्योगिक क्षेत्र में 4 एकड़ और 25 गुंठा भूमि नाममात्र दर पर आवंटित करने और उसके उपयोग को नियमित करने की मंजूरी दी है। साथ ही, विदर्भ क्षेत्र में 'न्यू नागपुर और न्यू आउटर रिंग रोड परियोजना' को गति देने के लिए हिंगना तालुका के गोधनी और लाडगांव गांवों में सीधे भू-स्वामियों से बातचीत कर खरीदी जाने वाली निजी भूमि पर स्टांप ड्यूटी और पंजीकरण शुल्क माफ करने का भी निर्णय लिया गया है।