फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Five coaches of an 8-coach DEMU train caught fire No injuries or death reported

Maharashtra: बड़ा हादसा टला; आठ डिब्बों वाली डेमू ट्रेन के पांच डिब्बे जलकर खाक, सभी यात्री सुरक्षित

Mon, 16 Oct 2023 04:33 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 16 Oct 2023 04:33 PM IST
सार

अहमदनगर और नारायणपुर स्टेशनों के बीच 8 डिब्बों वाली डेमू ट्रेन के 5 डिब्बे जलकर खाक हो गए। अधिकारी ने बताया कि आग के फैलने से पहले ही यात्री ट्रेन से सुरक्षित उतर गए थे।

विज्ञापन
Maharashtra Updates Five coaches of an 8-coach DEMU train caught fire No injuries or death reported
Train Fire - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में नारायणदोह स्टेशन के पास आग लगने से डीजल-इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट(डेमू) यात्री ट्रेन के पांच डिब्बे जलकर खाक हो गए। रेलवे के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना तब हुई जब ट्रेन राज्य के मध्य क्षेत्र में बीड जिले के अष्टी स्टेशन से पश्चिमी महाराष्ट्र के अहमदनगर की ओर जा रही थी।

विज्ञापन

 

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे लगी आग में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ, क्योंकि आग फैलने से पहले वे सभी ट्रेन से सुरक्षित उतर गए। उन्होंने कहा, आग की लपटों ने गार्ड साइड ब्रेक वैन और उसके बगल के चार डिब्बों को अपनी चपेट में ले लिया। मानसपुरे ने कहा कि मुंबई से लगभग 250 किमी दूर स्थित अहमदनगर से दमकल गाड़ियों को तुरंत बुलाया गया और शाम लगभग चार बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि पुणे जिले के दौंड स्टेशन से एक दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) भी घटनास्थल पर भेजी गई। जिस सेक्शन पर यह घटना घटी वह सेंट्रल रेलवे की अहमदनगर-पराली लाइन का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, 16 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद
सोलापुर में एक फैक्ट्री से संचालित ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। मुंबई क्राइस ब्रांच यूनिट ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही टीम ने 16 करोड़ रुपये की आठ किलोग्राम ड्रग्स जब्त की। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया।अपराध शाखा अधिकारी ने बताया कि सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपियों को 19 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 
 

सोने की तस्करी के एक गिरोह को पकड़ा
सोने की तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। खुफिया जानकारी के आधार पर राजस्व खुफिया निदेशालय ने इस गरोह का पता लगाया। जिसके बाद 13 और 14 अक्तूबर को मुम्बई के झवेरी बाजार में ऑपरेशन के दौरान तकरीबन 8.022 किलोग्राम सोना और 1.22 करोड़ रुपये जब्त किए गए।
 

फ्लाईओवर का एक हिस्सा ढहा
चिपलून में मुंबई-गोवा फोर लोन हाईवे के निर्माणाधीन स्थल पर एक खंभा गिर गया। फ्लाईओवर का एक हिस्सा भी ढह गया, निर्माण क्षेत्र में काम कर रही क्रेन मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि किसी के घायल या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
 

जीवदानी मंदिर जाते वक्त श्रद्धालु को पड़ा दिल का दौरा, गिरकर हुई मौत
पालघर जिले के विरार में ऊंचाई पर स्थित जीवदानी मंदिर जाते वक्त 41 वर्षीय श्रद्धालु की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि श्रद्धालु को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके कारण वह गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना रविवार शाम चार बजे हुई और मृतक की पहचान मुंबई के अंधेरी के देवीदास माही के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा, नवरात्रि के पहले दिन मंदिर जाते समय दिल का दौरा पड़ा। व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पिटबुल कुत्तों ने मजदूर पर किया हमला, हालत गंभीर
सोलापुर शहर में दो पिटबुल कुत्तों के हमले में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शनिवार दोपहर की है, जब कुत्ते लक्ष्मी नारायण टॉकीज के पास एक बंगले में घुस गये। सोलापुर एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा, मजदूर घायल होने के बाद बच सका, जब उसकी चीखें सुनने वाले लोगों ने कुत्तों को डराने के लिए उस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। अधिकारी ने बताया कि मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुत्तों के मालिक पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत जानवरों के संबंध में लापरवाही बरतने, दूसरों के जीवन या निजी सुरक्षा को खतरे में डालकर गंभीर चोट पहुंचाने और अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed