फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra update mumbai thane palghar pune crime politics education event and other news in hindi

Maharashtra: वाशिम में हादसे में चार लोगों की मौत; ठाणे में मारपीट के मामले में दो लोगों से जबरन मंगवाई माफी

Fri, 04 Jul 2025 04:02 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 04 Jul 2025 04:02 AM IST
विज्ञापन
maharashtra update mumbai thane palghar pune crime politics education event and other news in hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां एक कार के डिवाइडर से टकरा जाने से उसमें सवार दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह घटना गुरुवार रात करीब आठ बजे वनोजा और करंजा के बीच हाई-स्पीड कैरिजवे पर हुई।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, ये घटना तब हुई जब नागपुर जिले के उमरेड के एक परिवार के पांच सदस्य पुणे में एक समारोह में भाग लेने के बाद कार से लौट रहे थे। जब वे वनोजा और करंजा के बीच हाई-स्पीड कैरिजवे पर पहुंचे तो चैनल नंबर 215 के पास कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया और वह डिवाइडर से टकरा गया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार सवार माधुरी जायसवाल और वैदेही जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संगीता और राधेश्याम जायसवाल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, कार चालक का वाशिम के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाणे में मारपीट के मामले में जबरन दो लोगों से जबरन मंगवाई माफी
ठाणे में मारपीट के मामले में दो लोगों को एक मराठी व्यक्ति से माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया। इतना ही नहीं ये वाकया जब हुआ उस वक्त वहां पर शिवसेना (यूबीटी) के पूर्व सांसद राजन विचारे भी मौजूद थे। 

पुलिस ने बुधवार को बताया कि मोबाइल रिचार्ज को लेकर हुए विवाद के बाद ठाणे रेलवे स्टेशन के बाहर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद कथित तौर पर व्यक्ति की पिटाई की गई। मंगलवार रात को हुई मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। गुरुवार को मारपीट के मामले में दोनों को विचारे के कार्यालय में तलब किया गया था। यह घटना महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं द्वारा मराठी न बोलने पर लोगों को निशाना बनाने की घटनाओं के बीच हुई है।
 

भाजपा MLC के विकास कोष से 3.6 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने की कोशिश, चार पर केस
भाजपा एमएलसी प्रसाद लाड के विकास कोष से 3.60 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने की कोशिश के मामले में चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। यह घटना तब सामने आई जब लाड ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरी से मराठवाड़ा के बीड जिले में रकम ट्रांसफर करने की कोशिश की। लाड का कहना है कि इन लोगों ने उनके नकली लेटरहेड, फर्जी हस्ताक्षर और उनकी आवाज की नकली रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल किया। पुलिस को शक है कि यह आवाज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार की गई थी। एक सतर्क अधिकारी को इस गड़बड़ी का शक हुआ और मामला सामने आ गया। अब साइबर ठगी और अन्य अपराधों के तहत चारों आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

maharashtra update mumbai thane palghar pune crime politics education event and other news in hindi
महाराष्ट्र में ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते खड़े ट्रक - फोटो : पीटीआई

महाराष्ट्र में दूसरे दिन भी जारी रही ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल
महाराष्ट्र में जुर्माना वसूली की ई-चालान प्रणाली के खिलाफ ट्रक ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस हड़ताल में आज से और अधिक संगठनों के शामिल होने की संभावना है। ट्रांसपोर्टरों की एक कार्य समिति, वहातुकदार बचाओ कृति संगठन के संयोजक उदय बर्गे ने बृहस्पतिवार शाम को बताया कि सरकार की ओर से उनकी मांगों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है, इसलिए हड़ताल जारी रहेगी। ट्रक चालक बुधवार से हड़ताल कर रहे हैं। बस ऑपरेटरों ने भी हड़ताल का समर्थन किया है। हालांकि, वे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अपील के जवाब में इसमें शामिल नहीं हुए हैं। ट्रांसपोर्टरों की प्रमुख मांगों में कुछ महीनों से पुराने ई-चालान को खत्म करना, जबरन वसूली उपायों पर रोक लगाना और मौजूदा जुर्माने को माफ करना आदि शामिल हैं।


पुणे में पेशवा बाजीराव प्रथम की मूर्ति का अनावरण करेंगे शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पुणे के पास स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में पेशवा बाजीराव प्रथम की घुड़सवार प्रतिमा का अनावरण करेंगे। अपने एक दिवसीय पुणे दौरे के दौरान वह जयराज खेल और सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, कोंढवा क्षेत्र में बालासाहेब देवरस अस्पताल का दौरा करेंगे और पीएचआरसी हेल्थ सिटी के भूमिपूजन समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा, एनडीए में, शाह का कैडेट मेस में कैडेटों से बातचीत करने का कार्यक्रम भी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीआईपी की आवाजाही के लिए यातायात प्रतिबंधों के कारण कटराज-उरुली देवाची मार्ग पर स्थित अधिकांश स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे।
 

 

महाराष्ट्र सरकार का आदेश- कबूतर खाने तुरंत बंद करे BMC
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने बृहस्पतिवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) को आदेश दिया है कि मुंबई में बने ‘कबूतर खाने’को तुरंत बंद किया जाए। इसका कारण यह है कि वहां कबूतरों का कचरा और पंख लोगों की सेहत के लिए खतरा बन रहे हैं, खासकर सांस की बीमारियों के रूप में। शिवसेना नेता और मनोनीत एमएलसी मनीषा कायंदे ने महाराष्ट्र विधान परिषद में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि ये 'कबूतर खाने' अपने आस-पास रहने वाले लोगों के लिए खतरा पैदा करते हैं क्योंकि इनके कचरे और पंखों से सांस संबंधी बीमारियां होती हैं। परिषद की एक अन्य मनोनीत सदस्य भाजपा नेता चित्रा वाघ ने कहा कि कबूतरों के कचरे से होने वाली सांस संबंधी बीमारियों के कारण उनकी चाची की मृत्यु हो गई। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से मौखिक जवाब देते हुए सामंत ने कहा कि शहर में 51 कबूतरखाने हैं। उन्होंने कहा, 'नागरिक निकाय को एक महीने के भीतर कबूतरखानों के खिलाफ (जागरूकता) अभियान शुरू करने के लिए कहा जाएगा। बीएमसी को कबूतरखानों को बंद करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने के निर्देश जारी किए जाएंगे।'
 

 ठाणे में अवैध रेत खनन में इस्तेमाल किए गए 30 लाख रुपये के उपकरण नष्ट किए गए
ठाणे में अवैध रेत खनन में इस्तेमाल किए गए 30 लाख रुपये के उपकरण नष्ट किए गए। तहसीलदार सचिन शेजल ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को गश्त के दौरान डोंबिवली में कल्याण रेतीबंदर और कुंभारखान पाड़ा के बीच को एक टीम को खाड़ी से रेत निकाल रहे दो बजरे और चार सक्शन पंप मिले थे। फिर इसकी सूचना मिलने के बाद प्रवर्तन दल इलाके में पहुंचा। जिसके बाद अधिकारियों को देखकर बजरे पर सवार और सक्शन पंप चलाने वाले कर्मचारी उपकरण छोड़कर भाग गए। चूंकि दो बजरे और चार सेक्शन पंप भारी थे, इसलिए उन्हें खाड़ी बेसिन से निकालना संभव नहीं था। इसलिए, बजरों के इंजन में चीनी और रेत भर दी गई और उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया गया, और बजरों में आग लगा दी गई। उन्होंने बताया कि टीम ने पम्पिंग उपकरण को भी नष्ट कर दिया, ताकि उसका दोबारा उपयोग न हो सके। उन्होंने बताया कि नष्ट किए गए उपकरणों की कुल लागत लगभग 30 लाख रुपये है। 

महाराष्ट्र: ट्रक चालकों ने स्थगित की हड़ताल
महाराष्ट्र के ट्रक चालकों ने सरकार से ई-चालान और अन्य मुद्दों पर आश्वासन मिलने के बाद तीन दिन से जारी हड़ताल को महीने के अंत तक के लिए स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed