फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra update mumbai thane palghar pune crime politics education event and other news in hindi

Maharashtra: ठाणे में महिला ने की आत्महत्या; बेटे को नौकरी दिलाने का वादा कर वृद्ध से 20 लाख रुपये ठगे

Sat, 14 Jun 2025 11:53 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 14 Jun 2025 11:53 AM IST
विज्ञापन
maharashtra update mumbai thane palghar pune crime politics education event and other news in hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

ठाणे में एक महिला ने अपने घर की छत से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि  अंबरनाथ शहर के बरकूपाड़ा इलाके में हुई घटना के संबंध में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। पीड़िता मेनका सुभाष मुक्ने अपने पति की शराब की लत से परेशान थी। उसने गुरुवार रात अपने घर की छत से फांसी लगा ली और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


वृद्ध से 20 लाख ठगे
ठाणे जिले के 74 वर्षीय वृद्ध से तीन लोगों ने उसके बेटे को ऑस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने का वादा कर 20 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर इरफान इस्माइल पारकर, उनकी पत्नी और लियाकत इस्माइल पारकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तीनों 2017 से शिकायतकर्ता को धोखा दे रहे थे। आरोपियों ने डोंबिवली निवासी शिकायतकर्ता को विश्वास दिलाया कि वे उसके बेटे के लिए ऑस्ट्रेलिया में नौकरी की व्यवस्था कर सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पहले भी अन्य लोगों को वहां एक मानव अनुसंधान कंपनी में काम करने में मदद की थी। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपने बेटे के लिए विदेश में बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने की उम्मीद में तीनों को 20 लाख रुपये का भुगतान किया, लेकिन नौकरी कभी नहीं मिली। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन

नवी मुंबई में फैक्ट्री में कार्बन मोनोऑक्साइड के रिसाव के बाद 26 लोग अस्पताल में भर्ती
नवी मुंबई के वाशी में एक औद्योगिक इकाई में बिजली जाने और जनरेटर में खराबी के कारण कार्बन मोनोऑक्साइड निकलने के बाद कई महिलाओं सहित 26 मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। 
तुर्भे एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि मजदूरों ने मतली और आंखों में जलन की शिकायत की। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बिजली की विफलता और जनरेटर में खराबी के कारण कार्बन मोनोऑक्साइड का रिसाव हुआ । फिलहाल घटना की आगे की जांच चल रही है।

UAE से प्रत्यर्पित कर लाया गया ड्रग तस्कर डोला
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) एक ड्रग तस्कर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से प्रत्यर्पित कर लाने में सफल रहा है। ताहिर सलीम डोला नामक ड्रग तस्कर को मुंबई पुलिस की तलाश थी। इसके खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस जारी किया गया था।अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को डोला को दुबई से उड़ान संख्या एआई-984 से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लाया गया। डोला पर महाराष्ट्र के सांगली में नशीले पदार्थों की फैक्टरी संचालित करने का आरोप है। फैक्टरी पर पुलिस के छापे के दौरान 25.22 लाख रुपये मूल्य की 126.141 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स जब्त की गई थी। वह विदेश से ही फैक्टरी संचालित करता था। बाद में उसके यूएई में होने का पता चला था।

मुंबई में दरगाह के पास भोजनालय में सिलेंडर विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, 7 घायल
मुंबई के माहिम इलाके में मखदूम शाह दरगाह के पास शुक्रवार शाम एक भोजनालय में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट हो गया।  और उसके परिणामस्वरूप आग लगने से 38 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। दमकल अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान नूर आलम के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि विस्फोट शाम करीब 6.15 बजे हुआ। अधिकारी ने कहा कि आग को 25 मिनट के भीतर बुझा दिया गया। घायलों का सरकारी सायन अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

नीट-यूजी परीक्षा के अंकों  में हेराफेरी के आरोपियों की सीबीआई हिरासत 16 तक बढ़ी
स्थानीय अदालत ने नीट-यूजी परीक्षा के अंकों में हेराफेरी मामले में गिरफ्तार दो लोगों की सीबीआई हिरासत 16 जून तक बढ़ा दी। जांच एजेंसी ने कहा कि उसे बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ करने की जरूरत है।

संदीप शाह और सलीम पटेल पर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के अधिकारियों को प्रभावित करने के लिए अनुचित लाभ की मांग करने और स्वीकार करने का आरोप है। इन दोनों को 10 जून को गिरफ्तार किया गया था और उनकी पिछली रिमांड समाप्त होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। सीबीआई के अनुसार, शाह अन्य आरोपियों के साथ साजिश के तहत नीट यूजी 2025 के अभ्यर्थियों के अभिभावकों से संपर्क कर पैसों के बदले अंकों में हेरफेर का वादा कर रहा था। शाह ने प्रति अभ्यर्थी 90 लाख रुपये की मांग की थी और बाद में इसे घटाकर 87.5 लाख रुपये कर दिया था। सीबीआई ने कोर्ट में दलील दी कि पटेल ने एक उम्मीदवार से 32.50 लाख और तीन उम्मीदवारों से हवाला के जरिये 75 लाख रुपये लिए, जबकि एक उम्मीदवार को शाह नोएडा ले गया था। एजेंसी ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल फोन में नीट की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के हॉल टिकट जैसे दस्तावेज पाए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल डाटा की भी जांच की जाएगी। 

ठाणे में नाबालिग से दुष्कर्म आईआईटी का छात्र गिरफ्तार
महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में आईआईटी खड़गपुर के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता व पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि कलवा इलाके में रहने वाले आरोपी छात्र ने 13 वर्ष की दिव्यांग को नए कपड़ों का लालच देकर दुष्कर्म किया। आरोपी के मोबाइल से कई लड़कियों की आपत्तिजनक वीडियो व तस्वीरें मिली हैं। पुलिस को संदेह है कि उसने अन्य महिलाओं को भी निशाना बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed