फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra update mumbai palghar pune crime politics education event and other news in hindi

Maharashtra: पालघर में युवक ने गला घोटकर की मंगेतर की हत्या; ठाणे में मेफेड्रोन के साथ कॉलसेंटर कर्मी गिरफ्तार

Wed, 03 Sep 2025 04:09 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 03 Sep 2025 04:09 PM IST
विज्ञापन
maharashtra update mumbai palghar pune crime politics education event and other news in hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के पालघर जिले में झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय मंगेतर की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार को जौहर इलाके के बिवलधर गांव में हुई। आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


जौहर के पुलिस उपाधीक्षक समीर एस माहेर ने बताया कि मंगलवार को, जब पीड़िता के माता-पिता अपने खेत पर गए थे, तो आरोपी उसके घर आया और उनकी किसी बात पर बहस हुई जो झगड़े में बदल गई। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता की गला घोंटकर हत्या कर दी और घर से भाग गया।
विज्ञापन


इसके बाद में कुछ पड़ोसियों ने इस घटना के बारे में पुलिस को बताया। जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस  मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरके पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है, मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठाणे में 12.5 लाख रुपये के मेफेड्रोन के साथ कॉल सेंटर कर्मचारी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक 20 वर्षीय कॉल सेंटर कर्मचारी को कथित तौर पर 12.55 लाख रुपये का मेफेड्रोन (एमडी) रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मीरा रोड इलाके के शांति पार्क निवासी साहिल विजय सिंह को मंगलवार तड़के नवघर फाटक स्थित एक सार्वजनिक शौचालय के पास संदिग्ध रूप से घूमते देखा गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 251 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया।

जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

नासिक में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में 3 नाबालिग लड़के हिरासत में
महाराष्ट्र के नासिक शहर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपनी महिला मित्र को छेड़ने पर उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लड़कों ने कथित तौर पर मंगलवार दोपहर करीब 1.45 बजे ठक्कर बाजार इलाके में एक होटल के सामने फुटपाथ पर 45 से 50 साल की उम्र के व्यक्ति पर हमला किया था। जिसकी बाद में मौत हो गई। 

कबाड़ व्यापारी से 46 लाख ठगने के आरोप में पिता-पुत्र पर केस
मुंबई पुलिस ने एक कबाड़ व्यापारी से 46 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी करने के आरोप में एक पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कुर्ला इलाके के पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके पिता के दोस्त ने उसे आरोपियों से मिलवाया था। उन्हें कबाड़ का व्यापारी बताते हुए अच्छे मुनाफे वाले सौदे करने का दावा किया गया था। साल 2023 में पीड़ित ने आरोपियों के साथ गोवा में एक केमिकल फैक्ट्री के कबाड़ का सौदा किया, जिसमें उसे अच्छा मुनाफा हुआ। इससे वह आरोपियों पर भरोसा करने लगा। मार्च 2024 में आरोपियों ने पुणे के एक सात सितारा होटल से एयर कंडीशनर का कबाड़ बेचने का प्रस्ताव दिया। सौदा 61 लाख रुपये में तय हुआ, जिसमें 595 इनडोर और 85 आउटडोर एसी यूनिट शामिल थे। आरोपियों ने पीड़ित को पुणे बुलाकर कबाड़ दिखाया और एडवांस भुगतान करने को कहा। भरोसा करते हुए पीड़ित ने अपने बिजनेस पार्टनर के माध्यम से 35.58 लाख रुपये आरोपियों की कंपनी के खाते में किस्तों में ट्रांसफर किए और 11 लाख रुपये नकद दिए। लेकिन इसके बाद भी कबाड़ नहीं मिला। 

पालघर में चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा झुका
पालघर जिले के नालासोपारा पूर्व के प्रगति नगर इलाके में स्थित एक चार मंजिला इमारत का हिस्सा मंगलवार को अचानक झुक गया। इस घटना से घबराए निवासी तुरंत बाहर निकल आए। एहतियातन पास की एक और इमारत को भी खाली करवा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल सीतारा बेकरी के पास है। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन फिलहाल सभी निवासियों को अपने घरों में न जाने की हिदायत दी गई है। करीब 20 साल पुरानी 'सबा अपार्टमेंट' नाम की इस इमारत में 16 फ्लैट हैं। उसका एक हिस्सा खतरनाक तरीके से झुक गया। घटना के बाद लोग अपना सामान बाहर सड़क पर ले जाते दिखाई दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक परिवार, बच्चों और बुजुर्गों को जरूरी सामान और कीमती वस्तुएं लेकर जल्दी-जल्दी बाहर निकलते देखा गया।

मराठा आरक्षण पर सरकारी आदेश मंत्रियों से चर्चा के बाद जारी किया: भाजपा एमएलसी
भाजपा एमएलसी परिनय फुके ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार ने मराठा आरक्षण पर सरकारी आदेश (जीआर) सभी मंत्रियों से चर्चा करने के बाद ही जारी किया है। उन्होंने दावा किया कि किसी भी ओबीसी नेता को इस फैसले से नाराजगी नहीं है। फुके ने भरोसा जताया कि कोई भी इस जीआर के खिलाफ अदालत नहीं जाएगा, क्योंकि कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा ओबीसी आरक्षण पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। सरकार ने मंगलवार को एक समिति बनाने का ऐलान किया है, जो मराठा समुदाय के उन लोगों को कुनबी जाति का प्रमाणपत्र जारी करेगी, जिनके पास ऐतिहासिक सबूत मौजूद हैं। कुनबी को राज्य में ओबीसी श्रेणी में रखा गया है। यह फैसला सरकार और मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे के बीच हुई लंबी बातचीत के बाद आया। जरांगे ने मुंबई के आजाद मैदान में ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर पांच दिन से अनशन किया था, जिसे उन्होंने मंगलवार शाम को खत्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed