फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Uddhav government handed over documents to CBI against Anil Deshmukh

महाराष्ट्र: उद्धव सरकार ने देशमुख के खिलाफ सीबीआई को सौंपे दस्तावेज

Fri, 03 Sep 2021 02:57 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Fri, 03 Sep 2021 02:57 AM IST
सार

  • अनिल देशमुख पर ईडी के बाद अब कसेगा सीबीआई का भी शिकंजा
  • उद्धव सरकार ने शुरू में दस्तावेज सीबीआई को सौंपने से इनकार कर दिया था

विज्ञापन
Maharashtra Uddhav government handed over documents to CBI against Anil Deshmukh
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच से जुड़े दस्तावेज बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को सीबीआई को सौंप दिए। इनमें आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला की जांच रिपोर्ट भी शामिल है, जिसमें अधिकारियों के तबादले और तैनाती से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोप हैं। इससे देशमुख पर प्रवर्तन निदेशालय के साथ सीबीआई का भी शिकंजा कसेगा।

विज्ञापन


सीबीआई की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने जस्टिस एसएस शिंदे और जस्टिस एनजे जमादार की खंडपीठ को बताया कि राज्य सरकार ने दस्तावेज सौंप दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन दस्तावेजों की जांच में एजेंसी देखेगी कि अदालत के आदेशों का पालन किया गया है या नहीं। उद्धव सरकार ने शुरू में दस्तावेज सीबीआई को सौंपने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


बता दें कि महाराष्ट्र में सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने गुरुवार को दावा किया कि राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से संबंधित सीबीआई की कुछ दिनों पहले लीक हुई जांच रिपोर्ट एकदम सही है। इस रिपोर्ट में कथित तौर पर भ्रष्टाचार के एक मामले में देशमुख को क्लीन चिट दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दावा एनसीपी के वरिष्ठ नेता और राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने किया। मलिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब केंद्रीय जांच एजेंसी यह दावा कर रही है कि यह जांच रिपोर्ट रिश्वत देने के बाद लीक की गई थी और उसने इस संबंध में एक आपराधिक मामला भी दर्ज किया है। 

मलिक ने कहा, लेकिन सीबीआई यह नहीं कह रही है कि रिपोर्ट गलत है या फर्जी है। उन्होंने कहा,'खुद को बचाने के लिए सीबीआई कह रही है कि रिपोर्ट के साथ छेड़खानी हुई है। अगर इस रिपोर्ट को अदालत में पेश किया जाए तो अनिल देशमुख को राहत मिल जाएगी। जो भी हो रहा है वह राजनीति से प्रेरित है।'

 
सीबीआई ने देशमुख के वकील आनंद डागा को बॉम्बे उच्च न्यायालय की ओर से निर्देश पर की गई प्रारंभिक जांच को कथित रूप से विफल करने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं, आनंद डागा से रिश्वत लेने के आरोप में एजेंसी ने सीबीआई के सब इंस्पेक्टर अभिषेक तिवारी को भी हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed