फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra Two Naxalites with cumulative bounty of Rs 8 lakh surrender in Gadchiroli

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में माओवादियों को बड़ा झटका, 6 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

Sat, 21 Dec 2024 11:44 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 21 Dec 2024 11:44 AM IST
सार

Maharashtra:   महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में दो नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों की गिरफ्तारी पर आठ लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन
maharashtra Two Naxalites with cumulative bounty of Rs 8 lakh surrender in Gadchiroli
दो नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष किया आत्मसमर्पण - फोटो : एक्स/ @SP_GADCHIROLI

विस्तार

महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को बताया कि गढ़चिरौली जिले में 8 लाख रुपये के इनामी दो नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर हत्या, लूट, अपहरण समेत कई मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन

पुलिस की ओर जारी जानकारी में मुताबिक, गढ़चिरौली निवासी रामासु पोयम उर्फ नरसिंह (55) और पड़ोसी छत्तीसगढ़ के नारायणपुर निवासी रमेश कुंजाम उर्फ गोविंद (25) ने शुक्रवार को गढ़चिरौली पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि 6 लाख रुपये के इनाम वाले पोयम को 1992 में टिपागढ़ एलओएस के सदस्य के रूप में भर्ती किया गया था और वह 2010 से कुतुल और नेलनार एलओएस में क्षेत्र समिति सदस्य (एसीएम) के रूप में कार्यरत था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि, पोयम के नाम 12 मामले दर्ज हैं, जिनमें छह मुठभेड़, पांच हत्याएं और डकैती का एक अपराध शामिल हैं। कुंजाम, जिस पर 2 लाख रुपये का इनाम था। 2019 में संगठन में सदस्य के रूप में शामिल हुआ था। उसे 2020 में चेतना नाट्य मंच (सीएनएम) के सदस्य के रूप में भर्ती किया गया और 2021 में वह कुतुल एलओएस का सदस्य बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


माओवादी गतिविधियों के खिलाफ गढ़चिरौली पुलिस की आक्रामक कार्रवाई के कारण दोनों ने आत्मसमर्पण किया है। उनके परिवार के सदस्यों ने भी उनके साथियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें हथियार डालने के लिए राजी किया। केंद्र और महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषित पुनर्वास के लिए इन लोगों को 4.5-4.5 लाख रुपये मिलेंगे।


गढ़चिरौली पुलिस ने कहा कि राज्य सरकार की आत्मसमर्पण-सह-पुनर्वास नीति से प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के बड़ी संख्या में सदस्य आकर्षित हो रहे हैं और अब तक 680 सक्रिय माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इस साल अब तक  20 कट्टर माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने आश्वासन दिया है कि आत्मसमर्पण करने और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के इच्छुक लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed