{"_id":"5fce64408ebc3e01cc0673a6","slug":"maharashtra-two-monkeys-found-dead-in-thane-dead-body-taken-out-of-grave","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : बंदरों के शवों को कब्र से निकाला, मौत की वजह ढूंढ़ने में जुटा वन विभाग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : बंदरों के शवों को कब्र से निकाला, मौत की वजह ढूंढ़ने में जुटा वन विभाग
Mon, 07 Dec 2020 10:50 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
सर्दी से बचाव करते जानवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सोमवार को रहस्यमयी परिस्थिति में दो बंदरों का शव बरामद किया गया। उनकी मौत के कारणों को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। मौत की वजह जानने के लिए बंदरों के शवों को कब्र से निकाला गया है।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को दिन में ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि प्रथम दृष्टयाकरंट लगने से दो लंगूरों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के पास स्थित राम नगर इलाके में बिजली के खंभे पर तारों की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन
कदम ने कहा कि स्थानीय लोगों ने प्रकोष्ठ के अधिकारियों को बताया कि कुछ अज्ञात किशोरों ने मृत बंदरों को पास की पहाड़ी के निकट दफना दिया, जिसके बाद वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
वन अधिकारी नरेंद्र मुथे ने बताया कि दोनों बंदरों के शव कब्र से निकाल लिए गए हैं और परीक्षण के लिए उन्हें ठाणे के एसपीसीए आपात पशु देखभाल केंद्र में परीक्षण के लिए भेजा गया है। इस बीच एसपीसीए ने इस बात पर शंका जताई कि उनकी मौत करंट लगने से हुई है। हालांकि अब मौत की वजह रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी।
एसपीसीए के प्रवक्ता ने बताया कि एसपीसीए ने वन विभाग से बंदरों के शवों का पोस्टमार्टम करने के लिए कहा गया है ताकि उनकी मौत के सही कारणों का पता चल सके। एसपीसीए ने कहा कि बंदर के शरीर पर चोट के कई निशान हैं और कुछ अंगों पर खून का धब्बा भी मिला है, इससे यह संकेत मिलता है कि उन्हें संभवत: पीटा गया होगा।
एसपीसीए ठाणे की अध्यक्ष शकुंतला मजुमदार ने दावा किया कि पिछले दो महीने में राम नगर में कम से कम पांच बंदरों की मौत हुई है, इसलिए बंदरों की मौत का मुद्दा गंभीरता से लिया गया है।