{"_id":"61a92dd497a9d64ecf184e7c","slug":"maharashtra-two-accomplices-were-arrested-by-filling-air-in-the-rectum-of-a-laborer-s-partner-with-a-compressor-machine-in-thane-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : मजदूर के मलाशय में मजाक-मजाक में कंप्रेसर मशीन से भर दी हवा, दर्दनाक मौत, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : मजदूर के मलाशय में मजाक-मजाक में कंप्रेसर मशीन से भर दी हवा, दर्दनाक मौत, दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 03 Dec 2021 05:08 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, ठाणे
पीटीआई, ठाणे
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 03 Dec 2021 05:08 AM IST
सार
महाराष्ट्र में ठाणे पुलिस ने गुरुवार को एक साथी के मलाशय में कथित तौर पर हवा भरने पर उसकी मौत हो गई। ठाणे पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में ठाणे पुलिस ने गुरुवार को एक साथी के मलाशय में कथित तौर पर हवा भरने पर उसकी मौत हो गई। ठाणे पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। ठाणे पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान मुन्ना और बिट्टूकुमार के रूप में हुई है, जो पीड़ित अंदुल मंसूरी (32) के साथ जिले के भिवंडी में एक पावरलूम इकाई में काम करते थे।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि 26 नवंबर को आरोपी ने कथित तौर पर पीड़ित के मलाशय में कंप्रेसर का नोजल डाला और मशीन को चालू कर दिया। परिणामस्वरूप उच्च दबाव वाली हवा उसके पेट में प्रवेश कर गई और वह गिर गया। पीड़ित मजदूर की बुधवार को एक अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। निजामपुरा थाने में आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन