फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Twitter war between Fadnavis wife and Shiv Sena leader Priyanka Chaturvedi

फडणवीस की पत्नी और प्रियंका चतुर्वेदी के बीच ट्विटर वार, राजनीतिक गलियारों में हो रही चर्चा

Mon, 23 Dec 2019 07:25 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Mon, 23 Dec 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Twitter war between Fadnavis wife and Shiv Sena leader Priyanka Chaturvedi
Amruta Fadnavis and Priyanka Chaturvedi - फोटो : Twitter

महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में आजकल दो महिलाओं के बीच ट्विटर वार चर्चा का विषय बना हुआ है। इनमें से एक महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बैंकर पत्नी अमृता फडणवीस हैं तो वहीं दूसरी नेता शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी हैं। इनके बीच ट्विटर पर जुबानी जंग चल रही है।

विज्ञापन


इसकी शुरुआत अमृता के एक ट्वीट से हुई, जिन्होंने आठ दिन पहले अपने पति द्वारा किये गए एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा था। देवेंद्र फडणवीस ने अपने ट्वीट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि- मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है।
विज्ञापन


फडणवीस ने कहा था कि राहुल गांधी हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर की परछाई तक नहीं छू सकते हैं। पति की टिप्पणी के बाद अमृता फडणवीस ने रविवार को शिवसेना अध्यक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अपने नाम के पीछे सिर्फ ठाकरे लगा लेने से कोई ठाकरे नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया, बिल्कुल सही देवेंद्र फडणवीस जी! अपने नाम के बाद केवल ठाकरे उपनाम लगाने से कोई भी ठाकरे नहीं बन सकता। एक को अपने परिवार और सत्ता की ललक से ऊपर लोगों और पार्टी के सदस्यों की बेहतरी के लिए सच्चा, सैद्धांतिक और ईमानदार होने की जरूरत है।
 



इस पर पलटवार करते हुए चतुर्वेदी ने सोमवार को कहा कि ठाकरे अपने नाम पर खरा उतर रहे हैं ,लेकिन पेशेवर बैंकर अमृता फडणवीस को यह बात समझ नहीं आयी। उन्होंने ट्वीट किया, हां, वह अपने नाम पर खरा उतर रहे हैं लेकिन हमेशा की तरह आपने यह खबर नहीं देखी- उन्होंने वादे पूरे किए और अपने लोगों के कल्याण के लिए काम करने, किसानों का कर्ज माफ करने, 10 रुपये में भोजन जैसी अपनी मूल प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिये हर क्षेत्र में मुख्यमंत्री कार्यालय काम कर रहा है।

 



चतुर्वेदी ने अमृता फडणवीस पर कटाक्ष करते हुए कहा, यह सब कुछ सरकार गठन के एक महीने के अंदर। शुक्र है अपनी ही तारीफ में गाने नहीं गा रहे। गौरतलब है कि अमृता एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका हैं और विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति दे चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed