फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra to become a single-use plastic-free state by May 1, water bottle will not be banned

एक मई तक सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त राज्य बनेगा महाराष्ट्र, पानी की बोतल पर नहीं लगेगी पाबंदी

Fri, 28 Feb 2020 09:26 PM IST
अनवर अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 28 Feb 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra to become a single-use plastic-free state by May 1, water bottle will not be banned
plastic

आगामी एक मई महाराष्ट्र दिवस तक राज्य सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त हो जाएगा। लेकिन प्लास्टिक की पानी की बोतल पर पाबंदी नहीं होगी। पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को विधान परिषद में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित किया गया है।

विज्ञापन


आदित्य ठाकरे ने कहा कि प्लास्टिक को कई तरह से इस्तेमाल में लाया जाता है। सभी प्लास्टिक पर पाबंदी लगाना संभव नहीं है। क्योंकि उसके लिए दूसरे विकल्प नहीं मिले हैं। लेकिन सिंगल यूज प्लास्टिक को राज्य में पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। सिंगल यूज प्लास्टिक बनाने वाली 53 कंपनियों को बंद करने का आदेश पहले ही दिया जा चुका है। ये कंपनियां बद हो चुकी हैं। 
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन की तरफ से होटल्स, मॉल और बाजारों में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर कार्रवाई की जाती है। साल 2014 से लेकर 2020 तक 6210 किग्रा प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया है और 4 करोड़ 58 लाख रूपए बतौर दंड वसूल किए गये हैं। ठाकरे ने कहा कि प्लास्टिक के इस्तेमाल होने वाले अन्य चीजों में जैसे बोतल, पैकेजिंग आदि पर अभी रोक नहीं लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 करोड़ कपड़े की थैली बांटी जाएगी


आदित्य ने कहा कि आगामी समय में राज्य में प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने के लिए 5 करोड़ कपड़े की थैली बांटी जाएगी। यह थैलियां विभिन्न समाजसेवी संगठनों के माध्यम से वितरित की जाएगी। इससे लोगों की प्लास्टिक पर निर्भरता कम होगी और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में भी मदत मिलेगी।

प्लास्टिक की बोतल का रिसाइकल कर बनती है टी शर्ट


पर्यावरण मंत्री ने सदन को बताया कि प्लास्टिक की बोतलों को बैन नहीं किया गया है। क्योंकि इसका रिसाइकल कर टी शर्ट बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। भारतीय क्रिकेट टीम सहित अन्य क्रिकेट खिलाड़ियों एवं अन्य प्रकार के खेलों में खिलाड़ियों के लिए इस तरह के रिसाइकल कर टी शर्ट बनाया जाता है और उसे इस्तेमाल में लाया जाता है।

ढूंढना होगा प्लास्टिक ऑफ पेरिस का विकल्प


राज्य में गणेशोत्सव के दरम्यान प्लास्टिक ऑफ पेरिस से मूर्तियां बनाई जाती हैं। बांबे उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने प्लास्टर ऑफ पेरिस पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। लेकिन इस गणेशोत्सव से पहले इस पर पाबंदी लगाना कठिन होगा। यह धार्मिक और संवेदनशील मुद्दा है। आदित्य ने कहा कि पीओपी का विकल्प तलाशना होगा। सरकार प्लास्टिक बंदी में जिस तरह लोगों का सहयोग ले रही उसी तर्ज पर प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां बनाने पर रोक लगाने का प्रयास करेंगे।

ई कचरा निस्तारण की योजना पूरे महाराष्ट्र में लागू होगी


आदित्य ठाकरे ने कहा कि राज्य में इलेक्ट्रानिक कचरे के निस्तारण के लिए शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल, मुंबई सहित कुछ महानगरपालिकाओं में ई कचरा का विधिवत निस्तारण किया जाता है। इसी तरह पूरे राज्य में ई कचरा निस्तारण की योजना लागू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed