{"_id":"60ca0a4b67f9300e517917bd","slug":"maharashtra-teachers-seeks-govt-nod-to-board-local-trains-priority-in-vaccination-for-attending-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: स्कूलों में हाजिरी अनिवार्य की तो शिक्षक बोले-लोकल में सफर की इजाजत व टीकों में प्राथमिकता दें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: स्कूलों में हाजिरी अनिवार्य की तो शिक्षक बोले-लोकल में सफर की इजाजत व टीकों में प्राथमिकता दें
Wed, 16 Jun 2021 07:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 16 Jun 2021 07:57 PM IST
सार
महाराष्ट्र सरकार ने स्कूल शिक्षकों को आदेश दिया है कि वे रोज विद्यालयों में जाएं। इस आदेश से शिक्षकों में रोष है। वे टीके लगाने व लोकल में सफर की इजाजत मांग रहे हैं।
विज्ञापन
Mumbai Local Train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को रोज विद्यालय में पहुंचने का आदेश दिया है। इससे शिक्षकों में असंतोष है। उन्होंने कहा है कि मुंबई की लोकल ट्रेनों में सफर की इजाजत व कोरोना रोधी टीके लगाने में उन्हें वरीयता मिलना चाहिए। इसके बगैर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को एक सर्कुलर जारी कर कक्षा पहली से नवीं तक के बच्चों की आनलाइन पढ़ाई शुरू करने का आदेश दिया है। इसके लिए सरकारी स्कूल के 50 फीसदी शिक्षकों को स्कूल अनिवार्य रूप से जाने का आदेश दिया गया है। इसी तरह कक्षा 10 वीं व जूनियर कॉलेज के 100 फीसदी शिक्षकों को स्कूल पहुंचने का आदेश दिया गया है। शिक्षकों को स्कूल इसलिए भी जाने को कहा गया है, ताकि जून अंत तक कक्षा 10 वीं के रिजल्ट घोषित किए जा सकें।
विज्ञापन
विदर्भ में आदेश 26 जून से लागू होगा
महाराष्ट्र सरकार का शिक्षकों संबंधी यह आदेश 15 जून से लागू किया गया है, हालांकि विदर्भ क्षेत्र में यह 26 जून से प्रभावी होगा। महाराष्ट्र के सरकारी अनुदान प्राप्त व गैर अनुदान प्राप्त स्कूल कार्य समिति की मुंबई इकाई के अध्यक्ष संजय दवारे ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षकों संबंधी आदेश आधे-अधूरे मन से जारी किया है। हमने टीकाकरण में शिक्षकों को प्राथमिकता देने की मांग की थी, लेकिन इस बारे में सरकार ने कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
इसी तरह मुंबई क्षेत्र के शिक्षकों ने लोकल ट्रेनों में सफर की इजाजत मांगी थी, लेकिन उस बारे में भी कोई आदेश नहीं दिया गया। ऐसे में शिक्षक स्कूलों में कैसे पहुंचेंगे? यदि वे लोकल ट्रेनों में नहीं बैठ सकेंगे तो वे स्कूल तक कैसे जाएंगे। दवारे ने कहा कि एक ओर सरकार चाहती है कि रिजल्ट समय पर घोषित किया जाए ताकि विद्यार्थी प्रभावित न हों, लेकिन दूसरी ओर वह शिक्षकों को लोकल ट्रेनों में सफर की इजाजत नहीं दे रही है।