फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: suspected boat found abandoned in Raigad, high alert

Maharashtra: रायगढ़ में नाव से एके-47 बरामद, फडणवीस बोले- बोट ऑस्ट्रलियाई नागरिक की, हाईटाइड से यहां पहुंची

Thu, 18 Aug 2022 05:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 18 Aug 2022 05:51 PM IST
सार

महाराष्ट्र उप मुख्यमंत्री ने बताया कि नाव एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की है। नाव यूरोप जा रही थी। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक समुद्र में नाव का इंजन खराब हो गया था। आगामी त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Maharashtra: suspected boat found abandoned in Raigad, high alert
रायगढ़ जिले में संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप मच गया है। नाव में एके-47 राइफल, कुछ राइफलें व भारी संख्या में कारतूस मिलने की खबर है। ये नाव रायगढ़ जिले में स्थित हरिहरेश्वर समुद्र तट पर मिली है। हरिहरेश्वर तट मुंबई से 200 और पुणे से 170 किलोमीटर दूर बताया गया है। 

विज्ञापन


श्रीवर्धन (रायगढ़) विधायक, अदिति तटकरे ने कहा कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार रायगढ़ के श्रीवर्धन के हरिहरेश्वर और भारदखोल में हथियार-दस्तावेज वाली कुछ नावें मिली है। जांच चल रही है, मैंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि ATS या स्टेट एजेंसी की स्पेशल टीम तत्काल नियुक्त करें। मामले में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बयान जारी किया है। उनका कहना है कि मामले पर सरकार गंभीरता से नजर बनाए हुए है। गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र उप मुख्यमंत्री ने बताया कि नाव एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की है। नाव यूरोप जा रही थी। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक समुद्र में नाव का इंजन खराब हो गया था। कोरियाई नाव से लोगों को निकाला गया। अब यह अब हरिहरेश्वर समुद्र तट पर पहुंच गई है। आगामी त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नाव से तीन एके-47 राइफलें मिलीं। आधी टूटी हालत में नाव हाईटाइड के कारण कोकण तट की ओर आ गई। केंद्रीय एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है। किसी भी परिणाम की किसी भी संभावना को हल्के में नहीं लिया जाएगा। एटीएस भी इस पर काम कर रही है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बल भी तैनात किया जाएगा। अलर्ट की स्थिति के मानदंडों के अनुसार सभी आवश्यक सावधानियां बरती गई हैं।

उन्होंने कहा कि किसी आतंकी एंगल की पुष्टि नहीं हुई है। यहां नाव अभी-अभी यहां पहुंची है। हम किसी भी बात से इनकार नहीं कर रहे हैं। सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है।



रायगढ़ जिले में हाईअलर्ट
रायगढ़ जिले में हाईअलर्ट जारी किया गया है। सूत्रों के अनुसार दो संदिग्ध नाव लावारिस मिली हैं। इनमें से एक में ये हथियार मिले हैं। इन नावों में कौन सवार होकर आया और ये कहां से आई, इन बातों की पड़ताल में सुरक्षा एजेंसियां जुटी हैं। पुलिस ने नाव को अपने कब्जे में ले लिया है। यह नाव समुद्र के किनारे मिली है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि नाव के बारे में जानकारी हासिल की जा सके।  महाराष्ट्र एटीएस की टीम रायगढ़ के लिए रवाना हो गई है। यह टीम इस पूरे मामले की पड़ताल करेगी। 

26/11 जैसी साजिश की आशंका
महाराष्ट्र में मिली इस संदिग्ध नाव से गुजरात के पोरबंदर तट पर पूर्व में मिली संदिग्ध नाव और उसके बाद मुंबई में हुए 26/11 जैसी आतंकी साजिश की आशंका पैदा हो गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर ये नाव कहां से आई और इसमें मिले हथियार किसने भेजे? क्या नाव में कोई सवार होकर आया था और यदि आया था तो वह कहां है? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed