{"_id":"62518865bfd3076b6615e7c3","slug":"maharashtra-supriya-sule-security-beefed-up-after-protests-outside-sharad-pawar-residence-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: शरद पवार के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन के बाद सुप्रिया सुले की सुरक्षा बढ़ी, जानें मामले में अब तक क्या हुआ? ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: शरद पवार के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन के बाद सुप्रिया सुले की सुरक्षा बढ़ी, जानें मामले में अब तक क्या हुआ?
Sat, 09 Apr 2022 09:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 09 Apr 2022 09:40 PM IST
सार
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एहतियात के तौर पर सुले की सुरक्षा बढ़ाकर वाई प्लस कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पवार के मुंबई आवास और पुणे जिले के बारामती स्थित उनके आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। प्रदर्शन के सिलसिले में पुलिस ने 110 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
शरद पवार-सुप्रिया सुले (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमएसआरटीसी के कर्मचारियों द्वारा एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के एक दिन बाद महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को सांसद सुप्रिया सुले को दी गई सुरक्षा को 'एक्स' श्रेणी से बढ़ाकर 'वाई प्लस' कर दिया। इससे पहले शुक्रवार को पेडर रोड स्थित पवार के बंगले के बाहर प्रदर्शन के दौरान बारामती से सांसद सुले ने गुस्साए प्रदर्शनकारियों का सामना किया और उन्हें समझाने की कोशिश भी की। घटना के बाद पुलिस ने पवार परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एहतियात के तौर पर सुले की सुरक्षा बढ़ाकर वाई प्लस कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पवार के मुंबई आवास और पुणे जिले के बारामती स्थित उनके आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। प्रदर्शन के सिलसिले में पुलिस ने 110 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सात और व्यक्ति गिरफ्तार
प्रदर्शन के सिलसिले में पुलिस ने सात और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। दरअसल, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के हड़ताली कर्मचारियों ने शुक्रवार को पवार के आवास के बाहर प्रदर्शन किया था और आरोप लगाया था कि वयोवृद्ध नेता उनकी मदद करने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने एमएसआरटीसी के हड़ताली कर्मचारियों के अधिवक्ता गुणरत्न सदावर्ते समेत 103 लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
109 कर्मचारियों को न्यायिक हिरासत
मामले में गिरफ्तार वकील गुणरत्न सदावर्ते को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। वहीं, आंदोलनकारी राज्य परिवहन (एसटी) के 109 कर्मचारियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
ममता ने हमले की निंदा की
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के आवास पर हुए हमले की शनिवार को निंदा की।
डीसीपी (जोन II) को हटाया
मुंबई पुलिस के संयुक्त आयुक्त (कानून और व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल ने कल शरद पवार के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहने के लिए डीसीपी (जोन II) योगेश कुमार को उनके पद से हटा दिया।