फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra stone pelted attack on bjp mla nilesh rane convoy in chiplun ratnagiri bjp vs shiv sena ubt

Maharashtra: भाजपा विधायक नीलेश राणे के काफिले पर पथराव, बीजेपी-शिवसेना यूबीटी कार्यकर्ता भिड़े, हंगामा

Sat, 17 Feb 2024 10:02 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 17 Feb 2024 10:02 AM IST
सार

घटना पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 'इस तरह के हमलों से विपक्ष की खीज दिख रही है। चिपलून की घटना में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।'  
 

विज्ञापन
maharashtra stone pelted attack on bjp mla nilesh rane convoy in chiplun ratnagiri bjp vs shiv sena ubt
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में शुक्रवार को भाजपा विधायक नीलेश राणे के काफिले पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। भाजपा विधायक के काफिले पर पथराव से रत्नागिरी के चिपलून में तनाव बढ़ गया है। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। सरकार ने घटना के जांच आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
शुक्रवार को रत्नागिनी के चिपलून में भाजपा कार्यकर्ताओं और शिवसेना उद्धव ठाकरे के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। यह झड़प शिवसेना (यूबीटी) के विधायक भास्कर जाधव के कार्यालय के बाहर हुई। इस झड़प के दौरान स्थिति को बिगड़ती देख पुलिस ने बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर किया। इसी दौरान भाजपा विधायक और पूर्व सांसद नीलेश राणे का काफिला भी वहीं से गुजर रहा था। भाजपा कार्यकर्ताओं और शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं की झड़प के बाद कुछ अज्ञात लोगों ने नीलेश राणे के काफिले पर भी पथराव कर दिया। इस दौरान वहां जमकर हंगामा हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 

डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
घटना पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 'इस तरह के हमलों से विपक्ष की खीज दिख रही है। चिपलून की घटना में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।' नीलेश राणे दिग्गज नेता नारायण राणे के बेटे हैं। 


राणे परिवार और भास्कर जाधव में पुरानी है अदावत
दरअसल भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण राणे और शिवसेना यूबीटी विधायक भास्कर जाधव के बीच पुरानी अदावत है। साल 2022 में भी भास्कर जाधव ने नारायण राणे के खिलाफ विवादित बयानबाजी की थी। जिस पर नारायण राणे और उनके दोनों बेटों नीलेश राणे और नीतेश राणे ने शिवेसना यूबीटी विधायक भास्कर जाधव के खिलाफ पलटवार करते हुए चेतावनी दी थी। इस पर भास्कर जाधव ने नीलेश राणे और नीतेश राणे के खिलाफ भी विवादित बयानबाजी की थी। इसके बाद भास्कर जाधव के चिपलून स्थित बंगले पर पथराव हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed