फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Smuggler was running a drugs factory from UAE, extradited and brought to India; Police detained

Maharashtra: UAE से ड्रग्स की फैक्टरी चला रहा था तस्कर, प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया; पुलिस ने हिरासत में लिया

Sat, 14 Jun 2025 01:57 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Sat, 14 Jun 2025 01:57 PM IST
सार

सांगली मेफेड्रोन निर्माण मामले का आरोपी ताहिर सलीम डोला एक सिंथेटिक दवा निर्माण फैक्टरी चलाता था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान यहां से 252 करोड़ रुपये मूल्य का 126.141 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी) बरामद किया था। वह यूएई में रहकर फैक्टरी चला रहा था। 

विज्ञापन
Maharashtra: Smuggler was running a drugs factory from UAE, extradited and brought to India; Police detained
पुलिस हिरासत में ड्रग तस्कर। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहकर ड्रग्स की फैक्टरी चला रहे एक तस्कर को भारत प्रत्यर्पित किया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) तस्कर का भारत प्रत्यर्पण कराने में सफल रहा। मुंबई पुलिस ने तस्कर को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


सांगली मेफेड्रोन निर्माण मामले का आरोपी ताहिर सलीम डोला एक सिंथेटिक दवा निर्माण फैक्टरी चलाता था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान यहां से 252 करोड़ रुपये मूल्य का 126.141 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी) बरामद किया था। जांच में पता चला कि ताहिर विदेश से फैक्टरी चला रहा था। इसके बाद सीबीआई ने पुलिस के अनुरोध पर इंटरपोल के माध्यम से 25 नवंबर, 2024 को रेड नोटिस प्रकाशित करवाया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अजित पवार ने कहा- पुणे में कोरोना नियंत्रण में, घबराने की जरूरत नहीं; बुजुर्ग सतर्कता बरतें
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों ने बताया कि एनसीबी-अबू धाबी ने 27 जनवरी को सीबीआई को सूचित किया कि ताहिर को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के माध्यम से यूएई को प्रत्यर्पण अनुरोध भेजा था। सीबीआई की अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग इकाई (आईपीसीयू) एनसीबी-अबू धाबी के सहयोग से ताहिर को गुरुवार को भारत लेकर आई।

ये भी पढ़ें: प्रत्यक्षदर्शियों ने साझा किया विमान दुर्घटना का भयावह अनुभव, बोले- भूकंप-विस्फोट जैसा लगा


शुक्रवार को डोला को दुबई से उड़ान संख्या एआई-984 से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लाया गया। अधिकारी ने बताया कि उसे मुंबई अपराध शाखा की हिरासत में दे दिया गया है। आरोपी से ड्रग्स की तस्करी के बारे में पूछताछ की जाएगी। उसे जल्द ही कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। 

यह होता है मेफेड्रोन
मेफेड्रोन ड्रग को कोड नाम के तहत 'म्याऊं-म्याऊं' कहा जाता है। मेफेड्रोन कोई दवा नहीं, बल्कि पौधों के लिए बनी सिथेंटिक खाद है, लेकिन इसका सेवन करने से हेरोइन और कोकीन से भी ज्यादा नशा होता है। नशे के कारोबारी इसकी खपत के लिए कॉलेजी छात्र-छात्राओं तथा पार्टी में जाने वाले युवाओं को निशाना बनाते हैं। 'म्याऊं-म्याऊं' के सौदागर फेसबुक प्रोफाइल पर ऐसे युवाओं को तलाशते हैं, जो पार्टी या क्लब में जाना पसंद करते हैं। यह ड्रग बहुत ही सस्ता है। 

यह होते हैं दुष्प्रभाव
दूसरे ड्रग्स की तरह ही मेफेड्रोन से भूख, मांसपेशियों में खिंचाव, शरीर कांपना, सिरदर्द, घबराट, हाई बल्ड प्रेशर, पेशाब में कठिनाई, शरीर के तापमान में बदलाव और हाथ नील पड़ने जैसे दुष्प्रभाव होते हैं। लत लगने के बाद इसे बार-बार और ज्यादा से ज्यादा मात्रा में लेने की इच्छा होती है। जब लोग इसे ज्यादा मात्रा में लेना शुरू कर देते हैं तो वह डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed