महाराष्ट्र: कलवा के इंदिरा नगर स्थित मां काली चॉल में भूस्खलन से छह घर क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं
- ठाणे जिले में भूस्खलन से छह घर क्षतिग्रस्त, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
विस्तार
ठाणे जिले के कलवा पूर्व में इंदिरा नगर स्थित मां काली चॉल में शनिवार देर रात भूस्खलन से छह घर क्षतिग्रस्त हो गए। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ ने यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अधिकारी ने बताया कि पुलिस अधिकारी, आरडीएमसी और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Maharashtra | Six houses got damaged due to a landslide at Ma Kali Chawl, Indira Nagar in Kalwa east. Police officials, RDMC & fire brigade on site. No casualties reported: Regional Disaster Management Cell of the Thane Municipal Corporation
— ANI (@ANI) August 7, 2021
ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर, आसपास के घरों के निवासियों को आरडीएमसी और फायर ब्रिगेड टीम की मदद से घोलई नगर के टीएमसी स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
As a precautionary measure, residents of nearby houses shifted to TMC School of Gholai Nagar with the help of the RDMC team & fire brigade team: Regional Disaster Management Cell of the Thane Municipal Corporation
— ANI (@ANI) August 7, 2021