सियासत: भाजपा नेता से मुलाकात की खबरों पर बोले संजय राउत, महाराष्ट्र की राजनीति भारत-पाकिस्तान जैसी नहीं
संजय राउत ने कहा,, ''मेरी भाजपा नेता आशीष शेलार से मुलाकात नहीं हुई है। हम बहुत पहले एक सामाजिक समारोह में मिले थे। कल यानी सोमवार से विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है। इसलिए उससे पहले ये अफवाह फैलाई जा रही है।''
विस्तार
शिवसेना सांसद संजय राउत और भाजपा नेता आशीष शेलार की मुलाकात की खबरों से अटकलों का बाजार गर्मा गया। रविवार को संजय राउत आशीष के साथ मुलाकात को एक अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि हम आशीष से शनिवार को नहीं मिले। उन्होंने कहा, लोगों को समझना होगा कि महाराष्ट्र की राजनीति भारत-पाकिस्तान के रिश्तों जैसी नहीं है।
अशीष शेलार के साथ मुलाकात पर संजय राउत ने कहा,, ''मेरी भाजपा नेता आशीष शेलार से मुलाकात नहीं हुई है। हम बहुत पहले एक सामाजिक समारोह में मिले थे। कल यानी सोमवार से विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है। इसलिए उससे पहले ये अफवाह फैलाई जा रही है।'' उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति भारत और पाकिस्तान जैसी नहीं है। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद सौहार्दपूर्ण रिश्ते हैं।
I've met Ashish at social gatherings. Maharashtra's politics is not like India & Pak. Despite political differences, we're cordial. People who don't like me are spreading rumours ahead of tomorrow's Assembly Session: Shiv Sena's Sanjay Raut on his meeting with BJP's Ashish Shelar pic.twitter.com/x868lnTP1N
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 4, 2021
इसके कुछ देर बाद संजय राउत ने ट्वीट किया, 'हमारी अफवाह के धुंए वहीं से उठते हैं, जहां हमारे नाम से आग लग जाती है। '
जय महाराष्ट्र pic.twitter.com/zysAyFakcb
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) July 4, 2021
बता दें कि आशीष शेलार ने संजय राउत के साथ ऐसी किसी भी बैठक से साफ इनकार किया, लेकिन उन्हीं की पार्टी के विधान परिषद में नेता प्रवीण दरेकर ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताकर एक तरह से इसकी पुष्टि कर दी। पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से ही भाजपा-शिवसेना के रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं। खासतौर से मुकेश अंबानी के घर के निकट जिलेटिन रखी स्कार्पियो मिलने के बाद से तो भाजपा को शिवसेनानीत सरकार पर प्रहार का अच्छा मौका मिल गया है।