{"_id":"61e943c91767912dbd3cb2b1","slug":"maharashtra-s-ex-home-minister-anil-deshmukh-s-judicial-custody-extended-by-another-14-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: अनिल देशमुख की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ी, परमबीर सिंह को लेकर किया यह खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: अनिल देशमुख की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ी, परमबीर सिंह को लेकर किया यह खुलासा
Thu, 20 Jan 2022 04:43 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 20 Jan 2022 04:43 PM IST
सार
मुंबई पुलिस के बर्खास्त अधिकारी सचिन वाजे के वकील ने चांदीवाल आयोग के सामने एक दिन पहले अनिल देशमुख से जिरह की थी।
विज्ञापन
अनिल देशमुख
- फोटो : twitter@ANI
विस्तार
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी गई है। उन्हें ईडी ने 2 नवंबर 2021 को उनके खिलाफ जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है।
विज्ञापन
वहीं, मुंबई पुलिस से बर्खास्त अधिकारी सचिन वाजे के वकील ने चांदीवाल आयोग के सामने एक दिन पहले अनिल देशमुख से जिरह की थी। इस दौरान देशमुख ने कहा कि एंटीलिया बम की आशंका के बाद उन्होंने तीन अपर मुख्य सचिवों की उपस्थिति में परमबीर सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया। लेकिन सिंह डर से कांप रहे थे।
विज्ञापन
परमबीर पर किया खुलासा
अनिल देशमुख ने आगे कहा कि वहां मौजूद अधिकारियों ने सुझाव दिया कि मामले को एटीएस को ट्रांसफर किया जाए, लेकिन इस पर आपत्ति जताते हुए मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने कहा कि जांच मुंबई पुलिस के पास ही रखी जाए। अनिल देशमुख ने चांदीवाल आयोग के समक्ष कहा कि मैंने 6 मार्च 2021 को मामले को एटीएस को ट्रांसफर कर दिया और सचिन वाजे को केस से हटा दिया।
विज्ञापन