फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Road Accident: Bus and Truck collision in Shirdi cause Many death News and updates

Accident: नासिक-शिरडी राजमार्ग पर बस-ट्रक की टक्कर में 10 की मौत, कई यात्री घायल; मुआवजे का एलान

Fri, 13 Jan 2023 11:06 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 13 Jan 2023 11:06 AM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक-शिरडी हाईवे पर हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Maharashtra Road Accident:  Bus and Truck collision in Shirdi cause Many death News and updates
Accident - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार बस ट्रक से टकरा गई, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया, हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक-शिरडी हाईवे पर हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से शिरडी की ओर जा रही थी। इसी दौरान नासिक की सिन्नार तहसील में पथारे के पास ट्रक से टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया, मृतकों में सात महिलाएं, दो बच्चे  और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को सिन्नार के स्थानीय में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक निजी लग्जरी बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से अहमदनगर जिले के शिरडी जा रही थी। हादसा मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। मरने वालों में सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को सिन्नार के ग्रामीण अस्पताल और यशवंत अस्पताल ले जाया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मृतकों की हुई पहचान
जिला प्रशासन द्वारा जारी एक सूची में कहा गया है कि सभी मृतक ठाणे जिले के अंबरनाथ के रहने वाले थे। प्रशासन के मुताबिक, मृतकों की पहचान नरेश मनोहर उबाले (38), और उनकी पत्नी वैशाली नरेश उबाले 32, श्रावणी सुहास बारस्कर (30) और उनकी चार वर्षीय बेटी श्रद्धा सुहास बारस्कर, प्रमिला प्रकाश गोंधली (45), बालाजी कृष्णा मोहती (25), दीक्षा संतोष गोंधली (18), आयुष्मान (5) और रोशनी राजेश वाडेकर (30) के रूप में हुई है। 15 वर्षीय एक लड़की की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

मंत्री दादा भुसे ने की पीड़ितों से मुलाकात
एकनाथ शिंदे सरकार में मंत्री दादा भुसे ने शुक्रवार नासिक जिले में शुक्रवार को एक निजी बस और ट्रक की भिड़ंत में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। जिला संरक्षक मंत्री भुसे ने सिन्नर के विभिन्न निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे घायल पीड़ितों से मुलाकात की और उनके परिजनों से भी बात की। पीड़ितों से मिलने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए भुसे ने कहा, अंबरनाथ स्थित एक पैकेजिंग कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए शिरडी यात्रा का आयोजन किया था। यात्रा के लिए पंद्रह बसों की व्यवस्था की गई थी। 

मंत्री ने कहा, राज्य सरकार घायल पीड़ितों के इलाज का सारा खर्च वहन करेगी। उन्होंने कहा, नासिक-औरंगाबाद राजमार्ग पर हाल ही में हुए हादसे के बाद अधिकारी शहर और जिले में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान के लिए काम कर रहे हैं। 
  

राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस सड़क हादसे में लोगों की मौत पर शोक प्रकट किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राष्ट्रपति भवन ने मुर्मू के हवाले से ट्वीट किया, "नासिक शिरडी राजमार्ग पर हुआ सड़क हादसा बेहद परेशान करने वाला है जिसमें महिलाओं एवं बच्चों सहित बेशकीमती जानें गयीं।''

राष्ट्रपति ने कहा, "मैं पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और जान गंवाने वालों के परिजन को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed