मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस हादसा: भुसावल में ट्रैक पर आया ट्रक, ट्रेन से हुई टक्कर; मरम्मत के बाद यातायात बहाल
महाराष्ट्र के भुसावल डिवीजन में बोडवाड रेलवे स्टेशन पर एक हादसा हुआ। यहां मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस ट्रेन एक ट्रक से टकरा गई। ट्रक चालक रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बावजूद उसे पार करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि अब, मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है और यातायात फिर से बहाल कर दिया गया है। आईए तस्वीरों के माध्यम से इस दुर्घटना पर प्रकाश डालते है...
विस्तार
महाराष्ट्र के भुसावल डिवीजन के बोडवाड स्टेशन पर आज सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेन के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा ट्रेन नंबर 12111 के साथ हुआ, जो छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से अमरावती जा रही थी। टक्कर के बाद मरम्मत का काम शुक्रवार को शुरू कर दिया गया। इस घटना के बाद रेलवे ने यातायात बहाल करने के लिए जरूरी उपाय किए गए।
सीपीआर अधिकारी स्वप्निल नीला ने दी जानकारी
वहीं इस घटना के बारे में मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) स्वप्निल नीला ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 4:30 बजे हुई, जब एक ट्रक ने बंद स्थान पर रेलवे ट्रैक पार कर लिया और वह ट्रेन से टकरा गया। यह हादसा भुसावल डिवीजन के बोडवाड़ रेलवे स्टेशन पर हुआ।
ये भी पढ़ें:-तेलंगाना सुरंग हादसा: 21वें दिन भी जारी है सात श्रमिकों की तलाश, बचाव अभियान में हो रहा नई तकनीकों का इस्तेमाल
स्वप्निल नीला ने आगे बताया कि मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12111 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से अमरावती जा रही थी। उन्होंने कहा कि सौभाग्य से इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, इस घटना के कारण रेल यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया था। अब, मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है और यातायात फिर से बहाल कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें:-तमिलनाडु बजट 2025-26: महिलाओं-शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बड़े एलान, विपक्ष ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा
दुर्घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने जल्दी से कार्रवाई की। इसके फलस्वरूप अब ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।
ये भी देखें