Big News: महाराष्ट्र रिजर्व पुलिस बल के जवान को 12 साल पुराने मामले में 2.5 साल की जेल, पढ़ें देश की अहम खबरें
अभियोजन पक्ष के अनुसार, महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने पुलिस बल एसआरपीएफ टुकड़ी को नक्सली बंदोबस्त ड्यूटी के लिए गढ़चिरौली भेजने का आदेश जारी किया है। बता दें, एक टुकड़ी में चार अधिकारी और 102 अन्य कर्मी शामिल होते हैं।
विस्तार
महाराष्ट्र की अदालत ने राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक सशस्त्र कॉन्सटेबल को ढाई साल के जेल की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एनपी त्रिभुवन ने आरोपी प्रमोद पाटिल को दोषी ठहराया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने पुलिस बल एसआरपीएफ टुकड़ी को नक्सली बंदोबस्त ड्यूटी के लिए गढ़चिरौली भेजने का आदेश जारी किया है। बता दें, एक टुकड़ी में चार अधिकारी और 102 अन्य कर्मी शामिल होते हैं। नौ अगस्त 2011 को जवान ड्यूटी के लिए सीएसटी के प्लेटफॉर्म नंबर 18 पर पहुंचे। पाटिल को 7.62 मिमी सेल्फ-लोडिंग राइफल आवंटित की गई थी। नकस्ली जिले में ड्यूटी से बचने के लिए वह राइफल को प्लेटफॉर्म पर ही लावारिस छोड़कर भाग गया था।
साढ़े तीन फुट की छिपकली का रेस्क्यू
महाराष्ट्र के वन विभाग ने ठाणे शहर के पास से साढ़े तीन फुट की मॉनिटर छिपकली का रेस्क्यू किया था। सांपों को परड़ने में माहिर एनजीओ आरएडब्लूडब्लू को सूचित किया गया। छिपकली दीवार पार कर रही थी। रॉ संस्थापक का कहना है कि हमने सोमवार दोपहर को कुशलतापूर्वक इसका पता लेता है।
एक्टिव हुई भयंदर पुलिस
भयंदर पुलिस के वरिषठ ने कहा कि अपराधियों की पहचान और उन्हें पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। भाजपा के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहतो के नेतृत्व में जैन समुदाय का एक प्रतिनिधिमंडल में सख्त कार्रवाई की मांग की। दरअसल, रविवार सुबह 4.45 बजे मंदिर जा रही एक साध्वी ने कार सवारों द्वारा सूअर फेंकने पर आपत्ति जताई है। आरोपियों ने साध्वी को मारने की कोशिश की और हॉकी स्टिक से धमकाया था। भाजपा नेता का कहना है कि अगर आरोपियों को पकड़ा नहीं गया तो जैन समुदाय कार्रवाई करेगा
झारखंड के खूंटी में पांच नक्सली गिरफ्तार, सरगना फरार
झारखंड के खूंटी जिले में पुलिस ने पचि नक्सलियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि पुलिस को पीएलएफआई का सरगना कीरा बोदरा की ओर से एक बाजार में बारियाँ वसूली करने की गुप्त सूचना मिली थी। मेरह पुलिस स्टेशन की एक वहां पहुंगी उन्होंने बताया कि बोदरा में स्कूल रहा, लेकिन पुलिस ने उसके पांच सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि उनके पास से जिंदा कारतूस, एक देसी पिस्तौल और 10,000 रुपये नकद जब्त किए गए।
75 लाख की रिश्वत लेने पर रेलवे अफसर के खिलाफ मामला दर्ज
सीबीआई ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) क्षेत्र के सीनियर सेक्शन इंजीनियर संतोष कुमार के खिलाफ 75 लाख रुपये की घूसखोरी का एक नया मामला दर्ज किया है। एजेंसी ने दो करोड़ रुपये रिश्वत लेने के मामले में संतोष कुमार बने फरवरी में गिरफ्तार किया था। एजेंसी कि प्रताबिक, ट्रैक, पुल, स्टेशन जैसे रेलवे के निर्माण और रखरखाव का काम करने वाली कंपनी रतिया इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लि. (बीआईपीएल) को 2010 से 2023 के बीच पूर्वोत्तर क्षेत्र में 106 ठेके दिए गए थे। इस दौरान बतौर डिप्टी चीफ इंजीनियर संतोष ने ही कामकाज पर निगरानी रखी थी
कर्जदाताओं ने जेट के नए मालिक से मांगे 350 करोड़
जेट एयरवेज के कर्जदाताओं की समिति (सीओसी) ने जालान कालरॉक समूह को 350 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा है। सीओसी ने कहा, यदि उक्त राशि का भुगतान किया जाता है तो वे मालिकाना हक हस्तांतरण के लिए अपील को आगे नहीं बढ़ाएंगे। जुलाई अंत में जालान-कालरॉक समूह ने जेट के मालिकाना हक के हस्तांतरण पर राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) से स्पष्टता मांगी थी।
अहमदाबाद की कंपनी पर केस, सीबीआई के छापे
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से 46.79 करोड़ की धोखाधड़ी करने के आरोप में अहमदाबाद स्थित एक निजी कंपनी ग्रीनडायमज बायोटेक प्रा. लि. के निदेशकों चंपत रिखबचंद संघवी, दीपक चंपत संघवी, अश्विन आर शाह, कुछ अन्य निजी लोगों और लोक सेवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। सीबीआई ने मामले की जांच के तहत आरोपियों के अहमदाबाद स्थित विभिन्न ठिकानों और कंपनी के दफ्तर पर छापे मारे, जहां से आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।
आरोप है कि कंपनी के निदेशकों और लोक सेवकों ने सूचनाओं और दस्तावेज में हेराफेरी कर बैंक से लोन लिया और पैसे का इतर कार्यों में इस्तेमाल किया। आरोपियों ने एक-दूसरे से मिलीभगत आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी और सार्वजनिक धन का दुरुपयोग किया।
मुंबई ट्रेन गोलीकांड के आरोपी कांस्टेबल चेतन की हिरासत 11 तक बढ़ी
जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में गोली मारकर एएसआई और तीन अन्य लोगों की हत्या के आरोपी आरपीएफ कांस्टेबल चेतन सिंह की हिरासत अवधि 11 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। पुलिस ने चेतन के खिलाफ धर्म के आधार पर समूहों में दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप मे भादस की धारा 153ए और अपहरण की धारा 363 भी जोड़ी है।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सोमवार को आरोपी चेतन को दोबारा कोर्ट मे पेश किया, जहां पुलिस ने गवाहों की पहचान करने और सीसीटीवी फुटेज स्कैन के लिए सात दिन की रिमांड मांगी थी। चेतन की पत्नी रेनू सिंह और बड़े भाई ने सोमवार को जीआरपी और आरपीएफ में अपना बयान दर्ज कराया और मेडिकल दस्तावेज जमा कराए। चेतन सिंह पर 31 जुलाई को चलती ट्रेन में आरपीएफ के एएसआई टीकाराम मीना सहित अन्य तीन यात्रियों सैयद सैफुल्लाह, असगर शेख, और अब्दुल कादिर को गोली मारने का आरोप है। यह घटना महाराष्ट्र के पालघर स्टेशन से गाड़ी रवाना होने के बाद हुई थी। उसे मीरा रोड स्टेशन के पास ट्रेन से कूदने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।
पत्नी से बहस के बाद नाराज गोकुल क्षीरसागर (38) ने अपने दो बच्चों को कुएं में फेंककर हत्या कर दी। घटना महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के कर्जत स्थित अलसुंडे गांव की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चों आठ साल की रुतुजा और चार साल के वेदांत को बाहर निकाला, लेकिन जब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
आयकर विभाग ने आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी) के समक्ष में मुकदमों की बेहतर ढंग से पैरवी के लिए 50 युवा लॉ और चार्टर्ड एकाउंटेंसी (सीए) ग्रेजुएट की भर्ती करने का फैसला किया है। हालांकि, यह नियुक्ति अस्थायी आधार पर की जाएगी। युवा पेशेवर योजना, 2023 योजना के तहत भर्ती किए जाने वाले युवाओं के अधिकतम उम्र सीमा 34 वर्ष निर्धारित की गई है।
देश में पीएम मोदी जैसा कोई दूसरा मजबूत नेता नहीं : अजित पवार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि उन्हें आज राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा कोई अन्य मजबूत नेता नहीं दिखता। पुणे में रविवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अजित पवार लंबे समय के बाद सही जगह पर आए लेकिन बहुत देर से आए। शाह की टिप्पणी पर अजित ने सोमावर को कहा, उन्होंने राज्य को विकास की दिशा में ले जाने, कई मुद्दों का समाधान निकालने में मदद करने के लिए उन्होंने शिंदे-भाजपा गठबंधन में शामिल होने का निर्णय लिया।
पुणे से मुंबई आने वाली उद्यान एक्सप्रेस के महिला डिब्बे में एक युवती के साथ आरोपी ने छेड़छाड़ की कोशिश की। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोप ने उसे ट्रेन के बाहर दादर स्टेशन पर फेंक दिया। मुंबई रेलवे पुलिस का कहना है कि घटना छह अगस्त की है। आरोपी को सीएमएमटी स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया। दादर जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।