फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra reports 40925 COVID19 cases on friday

कोरोना महामारी: महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 40925 नए मामले, 20 लोगों की मौत, ओमिक्रॉन का कोई मामला नहीं

Sat, 08 Jan 2022 03:50 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 08 Jan 2022 03:50 AM IST
सार

शुक्रवार को  महाराष्ट्र में 14,256 मरीज डिस्चार्ज किए गए, इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 65,47,410 हो गई। राज्य में ठीक होने की दर 95.8 प्रतिशत है।

विज्ञापन
Maharashtra reports 40925 COVID19 cases on friday
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस महामारी एक नई ऊंचाई पर पहुंच रही है। रोज हजारों की संख्या में कोरोना मरीजों का मिलना चिंता बढ़ा है। वहीं सरकारी आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 40,925 नए मामले दर्ज किए गए, जो पिछले दिन की तुलना में 4,660 अधिक है और महामारी शुरू होने के बाद से यह एक नया रिकॉर्ड है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 20 लोगों की मौतें भी हुईं हैं। गनीमत रही, शुक्रवार को महाराष्ट्र में एक भी ओमिक्रॉन का मामला दर्ज नहीं हुआ। संक्रमण की संख्या बढ़कर 68,34,222 हो गई और मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,41,614 हो गई। महाराष्ट्र में आधे कोरोना मरीजों की संख्या अकेले मुंबई में है।  मुंबई में 20,927 मामले और छह मौतें हुईं हैं। 
विज्ञापन


राज्य में ठीक होने की दर 95.8 प्रतिशत
शुक्रवार को 14,256 मरीज डिस्चार्ज किए गए इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 65,47,410 हो गई। राज्य में ठीक होने की दर 95.8 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.07 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 1,98,893 कोरोनावायरस परीक्षण किए गए, जिससे अब तक किए गए परीक्षणों की संख्या 7,01,46,329 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोल्हापुर में कोरोना के 389 मामले दर्ज
पुणे में 4,765 नए मामले दर्ज किए गए, नासिक क्षेत्र में 1,043, नागपुर क्षेत्र में 931, कोल्हापुर में 389, औरंगाबाद में 211, लातूर में 194 और अकोला क्षेत्र में 157 नए मामले दर्ज किए गए। पुणे में कोरोना से 10 मौतें हुईं, इसके बाद मुंबई में सात और नासिक, लातूर और नागपुर क्षेत्रों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed