{"_id":"61d8bc9f85b6e4189c201db6","slug":"maharashtra-reports-40925-covid19-cases-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी: महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 40925 नए मामले, 20 लोगों की मौत, ओमिक्रॉन का कोई मामला नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना महामारी: महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 40925 नए मामले, 20 लोगों की मौत, ओमिक्रॉन का कोई मामला नहीं
Sat, 08 Jan 2022 03:50 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 08 Jan 2022 03:50 AM IST
सार
शुक्रवार को महाराष्ट्र में 14,256 मरीज डिस्चार्ज किए गए, इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 65,47,410 हो गई। राज्य में ठीक होने की दर 95.8 प्रतिशत है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस महामारी एक नई ऊंचाई पर पहुंच रही है। रोज हजारों की संख्या में कोरोना मरीजों का मिलना चिंता बढ़ा है। वहीं सरकारी आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 40,925 नए मामले दर्ज किए गए, जो पिछले दिन की तुलना में 4,660 अधिक है और महामारी शुरू होने के बाद से यह एक नया रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 20 लोगों की मौतें भी हुईं हैं। गनीमत रही, शुक्रवार को महाराष्ट्र में एक भी ओमिक्रॉन का मामला दर्ज नहीं हुआ। संक्रमण की संख्या बढ़कर 68,34,222 हो गई और मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,41,614 हो गई। महाराष्ट्र में आधे कोरोना मरीजों की संख्या अकेले मुंबई में है। मुंबई में 20,927 मामले और छह मौतें हुईं हैं।
विज्ञापन
राज्य में ठीक होने की दर 95.8 प्रतिशत
शुक्रवार को 14,256 मरीज डिस्चार्ज किए गए इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 65,47,410 हो गई। राज्य में ठीक होने की दर 95.8 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.07 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 1,98,893 कोरोनावायरस परीक्षण किए गए, जिससे अब तक किए गए परीक्षणों की संख्या 7,01,46,329 हो गई है।
विज्ञापन
कोल्हापुर में कोरोना के 389 मामले दर्ज
पुणे में 4,765 नए मामले दर्ज किए गए, नासिक क्षेत्र में 1,043, नागपुर क्षेत्र में 931, कोल्हापुर में 389, औरंगाबाद में 211, लातूर में 194 और अकोला क्षेत्र में 157 नए मामले दर्ज किए गए। पुणे में कोरोना से 10 मौतें हुईं, इसके बाद मुंबई में सात और नासिक, लातूर और नागपुर क्षेत्रों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।