फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra ramdas athawale rpi demand minister birth in next cabinet expansion bjp shiv sena alliance

Maharashtra: रामदास अठावले ने बढ़ाई शिवसेना-भाजपा गठबंधन की परेशानी, कैबिनेट विस्तार में मांगा मंत्री पद

Thu, 15 Jun 2023 12:11 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 15 Jun 2023 12:11 PM IST
सार

अठावले ने ये भी कहा कि 'वह कोशिश करेंगे कि महाराष्ट्र में आरपीआई (अठावले) को दो से तीन लोकसभा सीटें और 10-15 विधानसभा सीटों पर टिकट दिए जाएं।'

विज्ञापन
maharashtra ramdas athawale rpi demand minister birth in next cabinet expansion bjp shiv sena alliance
रामदास अठावले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा गठबंधन जल्द ही कैबिनेट विस्तार करने पर विचार कर रही हैं। इसके लिए मंथन चल ही रहा है कि गठबंधन की सहयोगी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने भी अपने लिए एक मंत्री पद की मांग कर दी है। बुधवार रात में मुंबई के बाहरी इलाके में आरपीआई कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष रामदास अठावले ने बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र में अगले मंत्रीमंडल विस्तार में अपनी पार्टी के लिए एक मंत्री पद की मांग की है। 

विज्ञापन


रामदास अठावले ने मांगी इतनी सीटें
63 वर्षीय दलित नेता ने कहा कि उन्होंने उचित फोरम पर अपनी यह मांग रख दी है। उन्होंने ये भी कहा कि वह कोशिश करेंगे कि महाराष्ट्र में आरपीआई (अठावले) को दो से तीन लोकसभा सीटें और 10-15 विधानसभा सीटों पर टिकट दिए जाएं। अठावले ने ये भी कहा कि उनकी पार्टी शिवसेना-भाजपा गठबंधन के साथ मिलकर निकाय चुनाव और जिला परिषद के चुनाव भी लड़ेगी।
विज्ञापन


बीते साल 9 अगस्त को शिंदे फडणवीस सरकार में 18 नेताओं ने मंत्रीपद की शपथ ली थी। हालांकि नियमों के मुताबिक राज्य में मंत्रियों की तय अधिकतम संख्या 43 की है। यही वजह है कि भाजपा और शिवसेना के कई नेता बेसब्री से कैबिनेट विस्तार का इंतजार कर रहे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कैबिनेट विस्तार हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में विज्ञापन पर संग्राम: अब बाल ठाकरे और फडणवीस की तस्वीर वाला इश्तिहार छपा; संजय राउत ने फिर घेरा

भाजपा-शिवसेना गठबंधन की बढ़ाई मुश्किल
महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन के बीच इन दिनों तनातनी की खबरें आ रही हैं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने दावा किया है कि भाजपा ने सीएम शिंदे से अपने कुछ मंत्रियों को मंत्रीमंडल से बाहर करने को कहा है। इसकी वजह इन मंत्रियों की लचर कार्यशैली को बताया जा रहा है। साथ ही भाजपा चाहती है कि मंत्रीमंडल में उनके नेताओं की संख्या बढ़े ताकि फैसले लेने की प्रक्रिया में भाजपा का प्रभाव बढ़ सके। उल्लेखनीय है कि एकनाथ शिंदे  के नेतृत्व वाली शिवसेना के 40 विधायक हैं और भाजपा के विधायकों की संख्या 100 से ज्यादा है। वहीं शिवसेना को डर है कि मंत्री पद से हटाए गए नेता उद्धव ठाकरे की शिवसेना में जा सकते हैं। वहीं अठावले द्वारा एक मंत्री पद की मांग ने भाजपा और शिवसेना गठबंधन की मुश्किल और बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed