{"_id":"612e9e65eb474221f96f87f5","slug":"maharashtra-raj-thackeray-against-cm-uddhav-thackeray-over-dahi-handi-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : ‘दही हांडी’ महोत्सव को लेकर 'महाभारत', उद्धव के खिलाफ राज ठाकरे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : ‘दही हांडी’ महोत्सव को लेकर 'महाभारत', उद्धव के खिलाफ राज ठाकरे
Wed, 01 Sep 2021 02:55 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 01 Sep 2021 02:55 AM IST
सार
- मनसे ने कोविड नियमों को ताक पर रख फोड़ी दही हांड़ी, कई लोगों पर मामले दर्ज
- दही हांडी उत्सव मनाने पर प्रतिबंध लगाने पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे अपने चचेरे भाई मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर जमकर बरसे
- दही हांडी पर प्रतिबंध और मंदिरों के कपाट नहीं खोलने के फैसले को सही ठहराते हुए उद्धव ठाकरे ने भी राज ठाकरे पर पलटवार किया
विज्ञापन
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पारंपरिक दही हांडी महोत्सव पर जमकर महाभारत हुई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ उनके ही चचेरे भाई राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण पार्टी (मनसे) के नेताओं ने कोविड नियमों को ताक पर रखकर ‘दही हांडी’ फोड़ी। इसके बाद पुलिस ने कई मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को कोविड-19 नियमों का कथित उल्लंघन कर मध्य मुंबई के वर्ली इलाके में ‘दही हांडी’ महोत्सव आयोजित करने के आरोप में मनसे के चार कार्यकर्ताओं और अन्य आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मनसे के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया है जबकि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि मनसे की चेतावनी के मद्देनजर पुलिस ने पहले ही भादंसं की धारा 149 के तहत आयोजकों के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया था।
विज्ञापन
‘दही हांडी’ पर प्रतिबंध से भड़के राज ठाकरे
दही हांडी उत्सव मनाने पर प्रतिबंध लगाने पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे मंगलवार को अपने चचेरे भाई मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से यह पर्व नहीं मनाया गया, लेकिन सरकार ने इस साल भी दही हांडी उत्सव नहीं मनाने दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में कई सारे काम और उद्योग शुरू हैं लेकिन राज्य सरकार जानबूझकर तीसरी और चौथी लहर ला रही है। राज ने मंदिरों को भी खोलने की वकालत की है।
विज्ञापन
उद्धव ने भी राज ठाकरे पर किया पलटवार
दही हांडी पर प्रतिबंध और मंदिरों के कपाट नहीं खोलने के फैसले को सही ठहराते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी राज ठाकरे पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सरकार त्योहार नहीं कोरोना के खिलाफ है। कोरोना कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं है। इसकी रोकथाम के लिए विश्वभर में अनुशासन और नियम का पालन किया जा रहा है जो हमें करना चाहिए। साथ ही, उद्धव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं वे लोगों की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं।