फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Pune Case against PWD engineers after portion of slab collapsed at judge quarters

Maharashtra: महिला जज के क्वार्टर में गिरा स्लैब का हिस्सा, पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज

Tue, 09 Sep 2025 02:26 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 09 Sep 2025 02:26 AM IST
सार

महाराष्ट्र के ठाणे में महिला जज के सरकारी क्वार्टर की छत का हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे के वक्त कमरे में कोई नहीं था। मामले में लोक निर्माण विभाग (पीडबल्यूडी) के इंजीनियरों के खिलाफ लापरवाही के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद क्वार्टर मरम्मत नहीं कराई गई।

विज्ञापन
Maharashtra Pune Case against PWD engineers after portion of slab collapsed at judge quarters
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला जज के सरकारी निवास की छत का हिस्सा अचानक गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। इस मामले में लोक निर्माण विभाग (पीडबल्यूडी) के इंजीनियरों के खिलाफ लापरवाही के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। यह घटना रविवार शाम करीब 4:45 बजे की है, जब ठाणे के कोपरी इलाके में स्थित एक जज के क्वार्टर की छत का स्लैब अचानक गिर पड़ा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Odisha: कैंडिडेट को नहीं बताया इंटरव्यू स्कोर, सूचना आयोग ने OPSC को लगाई फटकार; दिए नंबर बताने के आदेश
विज्ञापन


शिकायतों के बाद भी नहीं हुई मरम्मत
कोपरी पुलिस स्टेशन के अधिकारी के मुताबिक, मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125 (ऐसा लापरवाहीपूर्ण कार्य जिससे किसी व्यक्ति की जान या सुरक्षा को खतरा हो) के तहत दर्ज किया गया है। बता दें कि शिकायत औद्योगिक न्यायालय की जज के पति ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जज और अन्य न्यायिक अधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी को कई बार पुरानी इमारत की मरम्मत के लिए लिखा था, लेकिन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसके साथ ही शिकायत में कहा गया है कि समय पर मरम्मत न होने के कारण छत का हिस्सा गिर गया, जिससे जज, उनके पति और परिवार की जान को खतरा हुआ। हालांकि मामले में पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। लेकिन जांच जारी है और पीडब्ल्यूडी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:- Madhya Pradesh: इंदौर के अस्पताल में नवजात बच्ची की मौत, परिवार का आरोप- चूहों ने कुतर दीं मासूम की उंगलियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed