फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra polls: Amid seat-sharing impasse Congress leader Thorat meets Pawar

सीट बंटवारे पर MVA में घमासान!: कांग्रेस नेता ने शरद पवार से की मुलाकात, कहा- आज उद्धव ठाकरे से भी मिलूंगा

Tue, 22 Oct 2024 02:50 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 22 Oct 2024 02:50 PM IST
सार

थोराट ने जोर दिया कि महा विकास अघाड़ी में कोई विवाद नहीं है। सभी बची सीटों के लिए चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि हम समाधान खोजने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Maharashtra polls: Amid seat-sharing impasse Congress leader Thorat meets Pawar
कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट और एनसीपीएसपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र में सीट बंटवारे पर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में सियासी घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस और उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के बीच तनातनी चल रही है। इस बीच, कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने एनसीपी एसपी के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की। इस मुलाकात का उद्देश्य उनकी पार्टी और शिवसेना (यूबीटी) के बीच सीट बंटवारे के बारे में चल रहे तनाव को खत्म करना है। 

विज्ञापन


'महा विकास अघाड़ी में कोई विवाद नहीं'
पत्रकारों से बात करते हुए थोराट ने जोर दिया कि महा विकास अघाड़ी में कोई विवाद नहीं है। सभी बची सीटों के लिए चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि हम समाधान खोजने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में आज उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन


यह नेता नहीं रहा मौजूद
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले बैठक में मौजूद नहीं थे। थोराट ने कहा कि एआईसीसी के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने उन्हें पवार और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलने के लिए कहा था। उन्होंने यह भी बताया कि एमवीए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने पर दिन में एनसीपी (एसपी) और शिवसेना (यूबीटी) के साथ भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा, 'समस्याएं हल हो रही हैं। वे सीटें (जिन पर मतभेद हैं) बहुत अधिक नहीं हैं। हमारे पास समय है। हम इसे जल्दी सुलझा लेंगे।'

बैठक बहुत अच्छी रही: रोहित पवार 
शरद पवार से मिलने के बाद एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार ने कहा, 'बैठक बहुत अच्छी रही। अगर आप मीडिया चैनलों को देखेंगे तो वे बहुत अलग संख्या दिखा रहे हैं। इसलिए, स्पष्ट कहूं तो जहां चर्चा चल रही है वहां संख्या बहुत कम है। इसलिए, एक अच्छी चर्चा हुई है। बालासाहेब थोराट वापस चले गए हैं और वह अपने अन्य नेताओं से बात करेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि आज दोपहर या शाम तक सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा और कल तक सूची घोषित कर दी जाएगी।'

210 सीटों पर आम सहमति हुई: राउत
इससे पहले सोमवार को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि महा विकास अघाड़ी 288 विधानसभा सीटों में से 210 पर आम सहमति पर पहुंच गई है, जबकि पटोले ने दावा किया कि 96 सीटों पर चर्चा पूरी हो गई है। बता दें, विपक्ष के तीन दलों के बीच सीट बंटवारा एक मुसीबत की जड़ बन गया है। कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के बीच सहमति नहीं बन पाने पर लगातार सियासी पारा गरमाया हुआ है। 




महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed