Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर का शपथग्रहण; भाजपा विधायक ने संभाली जिम्मेदारी
इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार शाम राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि भाजपा नीत महायुति गठबंधन के नेताओं एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में एक भव्य समारोह में उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कालीदास कोलंबकर ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। महाराष्ट्र विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र शुरू होने से एक दिन पहले कोलंबकर ने शपथ ली। वे नौ बार से विधायक हैं। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई।
#WATCH | Mumbai: BJP leader Kalidas Kolambkar takes oath as the Maharashtra Assembly Protem Speaker at Maharashtra Raj Bhawan administered by state Governor CP Radhakrishnan in the presence of Maharashtra CM Devendra Fadnavis. pic.twitter.com/IHSA6Ube6z
— ANI (@ANI) December 6, 2024विज्ञापन
‘प्रोटेम स्पीकर’ के रूप में वह 288 नवनिर्वाचित विधायकों को पद की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद वे सात दिसंबर से शुरू हो रहे 15वीं विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराएंगे। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव नौ दिसंबर को होगा, जिसके बाद देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार विश्वास मत हासिल करेगी। राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 16 से 21 दिसंबर तक नागपुर में आयोजित होगा।
इससे पहले फडणवीस ने गुरुवार शाम राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि भाजपा नीत महायुति गठबंधन के नेताओं एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में एक भव्य समारोह में उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए चुनाव में महायुति गठबंधन में शामिल भाजपा-शिवसेना-राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) ने 288 विधानसभा सीट में से 230 सीट जीती।
डॉ. बीआर आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की गई
इससे पहले मुख्यमंत्री फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित, शिंदे और राज्यपाल राधाकृष्ण ने 69वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर डॉ. बीआर आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम फडणवीस ने कहा कि हर कोई जानता है कि हमारा देश तेजी से प्रगति कर रहा है...सबसे खूबसूरत चीज भारत का संविधान है। बाबासाहेब ने सभी विषयों का अध्ययन किया था और यह संविधान में देखा जा सकता है...हम बाबासाहेब का ऋण कभी नहीं चुका सकते। हम जो भी करेंगे, संविधान के अनुसार करेंगे।