फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Politics: Sushil Shinde said Praniti will contest Lok Sabha Shinde group Slams Supriya Sule

Politics: सुशील कुमार शिंदे बोले- बेटी सोलापुर से लोकसभा चुनाव लड़ेगी; शिंदे गुट ने सुप्रिया-जितेंद्र को घेरा

Wed, 25 Oct 2023 10:06 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 25 Oct 2023 10:06 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने कहा, वह राजनीति से संन्यास लेने की तैयारी कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिंदे ने 1998, 1999 और 2009 में सोलापुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन 2014 और 2019 में भाजपा उम्मीदवारों से हार गए। 

विज्ञापन
Maharashtra Politics: Sushil Shinde said Praniti will contest Lok Sabha Shinde group Slams Supriya Sule
सुशील कुमार शिंदे (फाइल फोटो)

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि वह राजनीति से संन्यास लेने की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें अब रिटायर ही समझा जाए। अब उनकी बेटी और विधायक प्रणीति शिंदे दक्षिणी महाराष्ट्र के सोलापुर से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री शिंदे ने 1998, 1999 और 2009 में सोलापुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन 2014 और 2019 में भाजपा उम्मीदवारों से हार गए। वहीं, प्रणीति सोलापुर सिटी सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधायक हैं। बयान के बारे में पूछे जाने पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि शिंदे ने अपने विचार रखे हैं। प्रणीति शिंदे को टिकट मिलना चाहिए या नहीं?  यह पार्टी आलाकमान तय करेगा।
विज्ञापन


इस बीच महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) नेताओं सुप्रिया सुले और जितेंद्र अह्वाण पर गंभीर आरोप लगाए। शिवसेना ने दावा किया कि दोनों एक ऐसे व्यक्ति के साथ देखे गए, जिसका नाम ड्रग मामले की जांच में सामने आया है। इससे जुड़ी एक तस्वीर भी लोगों से साझा की गई। फोटो में कथित तौर पर उस व्यक्ति और विपक्षी दल के दो सदस्यों की तस्वीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने मांग की कि दोनों राकांपा (शरद पवार गुट) नेता इस मामले पर सफाई दें। ड्रग मामले के एक प्रमुख आरोपी ललित पाटिल को पुणे के एक अस्पताल से भागने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ में नए नाम सामने आए हैं और उनमें से एक कथित तौर पर फोटो में दिख रहा है।


उन्होंने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति के पास से 54 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग बरामद किया गया था, जिसका नाम ड्रग मामले की जांच के दौरान सामने आया था। कायंदे ने कहा कि राज्य के मंत्रियों के खिलाफ बेतुके आरोप लगाने वाली सुप्रिया सुले और जितेंद्र अह्वाण ने एक आरोपी के साथ तस्वीर कैसे खिंचवाई। दोनों को स्पष्टीकरण देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed