फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra politics Situation in country not favourable for BJP ahead of Lok Sabha polls says Sharad Pawar

Maharashtra: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को लेकर शरद पवार का बड़ा दावा, कहा- स्थिति भगवा पार्टी के अनुकूल नहीं

Thu, 04 Jan 2024 06:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 04 Jan 2024 06:32 PM IST
सार

पश्चिमी महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में राकांपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा कि 2014 में केंद्र में आने के बाद भाजपा ने कई वादे किए और योजनाएं बनाई, लेकिन उनमें से एक भी उन्होंने लागू नहीं किया। उन्होंने लोगों को धोखा दिया है।

विज्ञापन
Maharashtra politics Situation in country not favourable for BJP ahead of Lok Sabha polls says Sharad Pawar
शरद पवार - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक शरद पवार ने लोकसभा चुनाव से पहले देश में राजनीतिक स्थिति भाजपा के लिए अनुकूल नहीं बताया है। उन्होंने इसी के साथ भाजपा के 400 से अधिक सीटें जीतने के दावे को भी खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


देश की स्थिति भाजपा के लिए अनुकूल नहीं
पश्चिमी महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में राकांपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा कि 2014 में केंद्र में आने के बाद भाजपा ने कई वादे किए और योजनाएं बनाई, लेकिन उनमें से एक भी उन्होंने लागू नहीं किया। उन्होंने लोगों को धोखा दिया है। 
विज्ञापन


राकांपा प्रमुख ने बताया कि लोगों को अब इसका एहसास हो रहा है। उन्होंने कहा, 'देश की स्थिति भाजपा के अनुकूल नहीं है। भाजपा नेताओं ने लोकसभा चुनाव में 543 में से 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया है, लेकिन फिलहाल कुछ राज्यों में भाजपा सत्ता में नहीं है।' उन्होंने आगे कहा कि भाजपा केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में सत्ता में नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed