फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Politics Sanjay Raut in trouble for his statement BJP also took a dig news in hindi

Maharashtra: 'इंडिया' पर दिए बयान को लेकर बुरे फंसे संजय राउत; सहयोगी पार्टियों ने घेरा, भाजपा ने भी ली चुटकी

Mon, 13 Jan 2025 03:09 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 13 Jan 2025 03:09 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर में पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के सभी नेता छिटक गए हैं। महाराष्ट्र में आप देख सकते हैं कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और शरद पवार कांग्रेस के खिलाफ हैं

विज्ञापन
Maharashtra Politics Sanjay Raut in trouble for his statement BJP also took a dig news in hindi
विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेता - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में हाल ही में शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई। दरअसल, उन्होंने कहा था कि इंडी गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना था। लोकसभा चुनाव के बाद एक बैठक नहीं हुई। अपने इस बयान के बाद वे बुरे फंस गए। उनकी सहयोगी पार्टियों के नेता उन्हें घेरने लगे। इस बीच उनके इस बयान को लेकर भाजपा ने प्रतिक्रिया दी। महाराष्ट्र में भाजपा नेता ने बताया कि विपक्षी गटबंधन इंडिया विघटित हो रहा है. क्योंकि उनके पास देश के विकास के लिए कोई विचारधारा और नीति नहीं है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर में पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा, "विपक्षी गठबंधन इंडिया टूट रहा है और महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) कांग्रेस के खिलाफ है। विपक्षी गठबंधन इंडिया के पास देश के विकास के लिए कोई विचारधारा और नीति नहीं है। गठबंधन के सभी नेता छिटक गए हैं। महाराष्ट्र में आप देख सकते हैं कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और शरद पवार कांग्रेस के खिलाफ हैं, क्योंकि उनके पास कोई विचारधारा नहीं है।"
विज्ञापन


भाजपा नेता ने बताया कि भाजपा, शिवसेना और राकांपा की महायुति गठबंधन के पास विचारधारा है और ये हमेशा एकजूट रहेंगे। बावनकुले ने कहा कि संरक्षक मंत्रियों को नियुक्त करने के बारे में अंतिम निर्णय 15-16 जनवरी तक लिया जाएगा। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों ने दो से तीन बैठकें बुलाईं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़कि बहिन योजना जारी रहेगा और किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, लेकिन फर्ती लाभार्थियों का भत्ता बंद कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीआई ने दी प्रतिक्रिया
संजय राउत के इंडी गठबंधन वाले बयान पर सीपीआई ने भी प्रतिक्रिया दी। सीपीआई महासचिव डी राजा ने कहा, "इससे मालूम चलता है कि इंडी गठबंधन को इस बात पर गंभीर आत्मनिरीक्षण करना होगा कि एकता को कैसे मजबूत किया जाए। देश और संविधान को बचाने के लिए कैसे आगे बढ़ा जाए। दरअसल, कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद पहली बैठक पटना में हुई थी, जहां साझा संकल्प देश बचाओ, भाजपा हटाओ का एलान किया गया था। अगर इंडी गठबंधन उस प्रतिबद्धतता को जारी रखता है तो उस एकता को मजबूत किया जा सकता है। हमें देश और उसके भविष्य के लिए काम करना होगा।"

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed