फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Politics NCP Chief Sharad Pawar 2023 will be a great year if country gets good rainfall Updates

Maharashtra: शरद पवार बोले- देश में अच्छी बारिश हुई, तो 2023 एक बेहतरीन साल होगा

Sat, 31 Dec 2022 05:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामती (महाराष्ट्र)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामती (महाराष्ट्र) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 31 Dec 2022 05:32 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि एक बार जब किसान खुश होंगे, तो अन्य व्यवसाय भी अच्छे दिन देखेंगे। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत निर्यात के मामले में एक महत्वपूर्ण देश बन सकता है।

विज्ञापन
Maharashtra Politics NCP Chief Sharad Pawar 2023 will be a great year if country gets good rainfall Updates
Sharad Pawar - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि अगर 2023 में मानसून अच्छा रहा, तो यह देश के लिए बेहतरीन साल होगा, क्योंकि इससे कृषि क्षेत्र को फलने-फूलने और आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि निर्यात के मामले में भारत एक महत्वपूर्ण देश बन सकता है। शदर पवार नए साल की पूर्व संध्या पर पुणे जिले में अपने गृहनगर में मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के 50 से 60 प्रतिशत लोग कृषि पर निर्भर हैं। यदि देश में अनुकूल वर्षा होती है, तो यह हम सभी के लिए एक अच्छा वर्ष होगा। कृषि के फलने-फूलने से लोगों की क्रय शक्ति बढ़ेगी। मैं प्रार्थना करता हूं कि आने वाला साल देश के किसानों के लिए खुशियों भरा रहे।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि एक बार जब किसान खुश होंगे, तो अन्य व्यवसाय भी अच्छे दिन देखेंगे। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत निर्यात के मामले में एक महत्वपूर्ण देश बन सकता है। इसलिए उद्योगों और व्यापार में नए सुधार होने चाहिए। आज कोई भी सत्ता में रहे, सभी को राजनीतिक मतभेदों को दूर करना होगा और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक साथ आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजनीतिक परिदृश्य पर शरद पवार ने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्षी दलों को बोलने की अनुमति नहीं थी। सदन में अराजकता थी। राकांपा सुप्रीमो ने यह भी कहा कि संसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले जनवरी के अंत में विपक्षी दल चर्चा के लिए साथ आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed