फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Politics Eknath Shinde wins trust vote, 164 MLAs support on floor test

Maharashtra Crisis: एकनाथ शिंदे ने हासिल किया विश्वास मत, 164 विधायकों का मिला समर्थन 

Mon, 04 Jul 2022 12:08 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 04 Jul 2022 12:08 PM IST
सार

फ्लोर टेस्ट के दौरान एकनाथ शिंदे को 164 विधायकों का समर्थन मिला। वहीं विपक्ष की ओर से सिर्फ 99 वोट ही पड़े। जबकि, तीन विधायक अनुपस्थित रहे। 

विज्ञापन
Maharashtra Politics Eknath Shinde wins trust vote, 164 MLAs support on floor test
एकनाथ शिंदे - फोटो : Social media

विस्तार

महाराष्ट्र में जारी सियासी-उठापटक के बीच नई सरकार के लिए रास्ता बिल्कुल साफ हो चुका है। सोमवार को विधानसभा में शिवसेना के बागी विधायक व नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बहुमत भी साबित कर दिया। फ्लोर टेस्ट के दौरान उन्हें 164 विधायकों का समर्थन मिला। वहीं विपक्ष की ओर से सिर्फ 99 वोट ही पड़े। जबकि, तीन विधायक अनुपस्थित रहे। 

विज्ञापन


24 घंटे में टूटे दो विधायक 
एक दिन पहले नए विधानसभा अध्यक्ष को लेकर हुए मतदान के दौरान विपक्ष के समर्थन में 107 वोट पड़े थे। हालांकि, उद्धव गुट इस समर्थन को 24 घंटे भी बरकरार नहीं रख सका। फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले शिवसेना के दो और विधायक टूटकर शिंदे गुट में शामिल हो गए। विधायक संतोष बांगड़ के अलावा एक और विपक्षी विधायक श्याम सुंदर शिंदे ने भी एकनाथ शिंदे सरकार को वोट दिया। वहीं शिंदे गुट के लिए खास बात यह है कि स्पीकर राहुल नार्वेकर के चुनाव में भी शिंदे गुट के साथ 164 विधायक ही थे। 
विज्ञापन


कांग्रेस के पांच विधायक नहीं कर पाए वोट 
वहीं, बहुमत परीक्षण के दौरान कांग्रेस के पांच विधायक वोट नहीं कर पाए। पूर्व सीएम अशोक चाव्हाण समेत ये पांच विधायक 11 बजे के बाद विधानसभा पहुंचे। तब तक सदन के दरवाजे बंद हो चुके थे, जिसके चलते ये विधायक वोटिंग से चूक गए। वहीं शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे भी विधानसभा के दरवाजे बंद होने के ठीक पहले विधानसभा पहुंचे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed