फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eknath Shinde Will Meet MPs in Delhi Today Shinde Faction Step to Capture Shivsena in Hindi

Maharashtra Politics: शिंदे गुट ने शिवसेना पर कब्जे के लिए बढ़ाया एक और कदम, एकनाथ बने पार्टी के मुख्य नेता

Tue, 19 Jul 2022 04:02 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 19 Jul 2022 04:02 AM IST
सार

सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान के बाद दक्षिण मुंबई के एक पांच सितारा होटल में शिवसेना शिंदे गुट के विधायकों की बैठक हुई, जिसमें एकनाथ शिंदे को पार्टी का मुख्य नेता चुना गया।

विज्ञापन
Eknath Shinde Will Meet MPs in Delhi Today Shinde Faction Step to Capture Shivsena in Hindi
Maharashtra CM Eknath Shinde - फोटो : ANI

विस्तार

उद्धव ठाकरे को सत्ता से बेदखल करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अब शिवसेना पर कब्जे की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है। उन्होंने सोमवार को उद्धव को एक और बड़ा झटका देते हुए उनकी कमेटी को बर्खास्त कर नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। नई कार्यकारिणी में एकनाथ शिंदे शिवसेना के मुख्य नेता बन गए हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन



सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान के बाद दक्षिण मुंबई के एक पांच सितारा होटल में शिवसेना शिंदे गुट के विधायकों की बैठक हुई, जिसमें एकनाथ शिंदे को पार्टी का मुख्य नेता चुना गया। वहीं, शिवसेना के उद्धव गुट से निकाले गए रामदास कदम और आनंदराव अडसूल, को नई कार्यकारिणी में पार्टी का नेता नियुक्त किया गया। दीपक केसरकर को प्रवक्ता बनाया गया है। शिंदे गुट ने फिलहाल शिवसेना अध्यक्ष पद पर उद्धव ठाकरे को कायम रखा है। उधर, उद्धव ठाकरे ने भी पार्टी को बचाने के लिए थोक में पदाधिकारियों की नियुक्तियां शुरू की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में 14 सांसदों ने लगाई ऑनलाइन हाजिरी
शिंदे गुट के विधायकों की बैठक में शिवसेना के 14 सांसदों ने भी ऑनलाइन हिस्सा लिया। शिवसेना के कुल 18 सांसद हैं जिसमें से 14 के शिंदे गुट में शामिल होने की चर्चा है। सूत्रों का कहना है कि दक्षिण-मध्य मुंबई के सांसद राहुल शेवाले लोकसभा में शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता बनाए जा सकते हैं। वहीं, भावना गवली को मुख्य सचेतक नियुक्त किया जा सकता है। उद्धव ठाकरे ने हाल में ही भावना गवली को इस पद से हटाया था।


शिवसेना को खत्म करने की है साजिश : सावंत
उद्धव ठाकरे गुट के दक्षिण मुंबई से सांसद अरविंद सावत ने कहा, सुप्रीम कोर्ट में विधायकों की अयोग्यता पर सुनवाई होनी बाकी है। दूसरी तरफ, संविधान के नियमों के इतर शिंदे गुट नेताओं की नियुक्ति कर रहा है। यह शिवसेना को खत्म करने की साजिश है और इसके पीछे भाजपा है। 

आज दिल्ली में एकनाथ शिंदे
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंगलवार को दिल्ली में रहेंगे। कहा जा रहा है कि दिल्ली में शिवसेना के सांसदों के साथ मुलाकात कर आगे की रणनीति तैयार करेंगे। वहीं, बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार की भी चर्चा है। समझा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भी भाजपा के प्रमुख नेताओं से राय मशविरा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed