फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Politics: CM Eknath Shinde Changing Stand NCP Shivsena Full News in Hindi

Maharashtra: 'नहीं लेंगे साथ' से 'ट्रिपल इंजन' तक, जानें राकांपा को लेकर कैसे बदल रहे शिंदे गुट के सुर

Mon, 03 Jul 2023 09:57 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 03 Jul 2023 09:57 AM IST
सार

एकनाथ शिंदे ने जब शिवसेना के दो फाड़ किए थे, तब उन्होंने उद्धव ठाकरे के ऊपर शरद पवार की राकांपा के सामने झुकने का आरोप लगाया था। हालांकि, अब उन्होंने खुद अजित पवार के एनडीए में आने का स्वागत किया है।

विज्ञापन
Maharashtra Politics: CM Eknath Shinde Changing Stand NCP Shivsena Full News in Hindi
एकनाथ शिंदे और शरद पवार। - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में बगावत शुरू होने के साथ ही महाराष्ट्र में राजनीति में फिर हलचल मच गई है। दरअसल, अजित पवार के एनडीए में जाने के साथ ही राकांपा में दोफाड़ होने की संभावना अब मुंह बाए खड़ी है। अजित के इस फैसले का जहां विपक्षी दलों ने विरोध किया है, वहीं भाजपा-शिवसेना गठबंधन इसका स्वागत करते नहीं थक रहीं। हालांकि, इन सब घटनाक्रमों के बीच जिन नेताओं के बयान सबसे ज्यादा बदले हैं, उनमें महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का नाम सबसे आगे है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे इसी साल की शुरुआत में राकांपा के धुर-विरोधी नेता के तौर पर उभरे थे। अप्रैल में जब अजित पवार के नेतृत्व में राकांपा के एनडीए गठबंधन में शामिल होने की चर्चा चल रही थी, तब शिंदे ने कहा था- "हमारी नीति हमेशा से स्पष्ट रही है। एनसीपी वह पार्टी है, जो धोखा देती है। हम सत्ता में रहते भी राकांपा के साथ नहीं जाएंगे।"
विज्ञापन


इतना ही नहीं शिरसाट ने यहां तक कहा था कि अगर भाजपा आने वाले समय में राकांपा को अपने साथ रखती है तो महाराष्ट्र को यह पसंद नहीं आएगा। हम खुद इसीलिए बाहर आए (उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना) से क्योंकि हमें कांग्रेस और राकांपा के साथ जाना पसंद नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिरसाट ने कहा था कि अजित पवार के पास राकांपा में स्वतंत्रता नहीं है। इसलिए अगर वे राकांपा छोड़कर आते हैं तो हम उनका स्वागत करेंगे। लेकिन अगर वे राकांपा के कई नेताओं को लेकर आते हैं तो हम सरकार में नहीं होंगे। 

राकांपा की वजह से ही शिंदे ने तोड़ी थी शिवसेना
बता दें कि एकनाथ शिंदे ने जब शिवसेना के दो फाड़ किए थे, तब उन्होंने उद्धव ठाकरे के ऊपर शरद पवार की राकांपा के सामने झुकने का आरोप लगाया था। शिंदे ने कहा था कि ऐसा कर के उद्धव ने बालासाहेब की विरासत से खिलवाड़ किया है। 


क्या है एकनाथ शिंदे का ताजा बयान?
अजित पवार के रविवार को एनडीए में शामिल होने के बाद खुद सीएम एकनाथ शिंदे के सुर काफी बदले नजर आए। उन्होंने कहा, "अब डबल इंजन की सरकार में तीसरा इंजन भी जुड़ गया है। राज्य विकास के पथ पर दौड़ लगाएगा। अब हमारे यहां एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री हैं। इससे राज्य को तेज विकास में मदद मिलेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed