{"_id":"674bf5d67c5f321bf10b62aa","slug":"maharashtra-politics-caretaker-chief-minister-eknath-shinde-health-to-return-mumbai-news-in-hindi-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: पैतृक गांव में बीमार हुए एकनाथ शिंदे की तबीयत में हो रहा सुधार, आज सतारा से लौटेंगे मुंबई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: पैतृक गांव में बीमार हुए एकनाथ शिंदे की तबीयत में हो रहा सुधार, आज सतारा से लौटेंगे मुंबई
Sun, 01 Dec 2024 11:06 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:06 AM IST
सार
एकनाथ शिंदे के निजी डॉक्टर आरएम पार्टे ने बताया कि उन्हें तेज बुखार और गले में इंफेक्शन था। डॉक्टर ने बताया कि उन्हें दवाइयां दी गई हैं और आईवी (इंट्रा-वेनस थेरेपी) पर रखा गया है।
विज्ञापन
सीएम एकनाथ शिंदे
- फोटो : PTI
विस्तार
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर संशय बना हुआ है। नए सीएम के नाम पर गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में सीएम के नाम से पर्दा नहीं उठ पाया, जिसके बाद अगले दिन मुंबई में बैठक होने वाली थी। हालांकि, दिल्ली से मुंबई लौटने के बाद ही महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सतारा में अपने पैतृक गांव चले गए। वहां पहुंचकर शिंदे बीमार हो गए थे। उनके एक सहयोगी ने बताया कि शिंदे की तबीयत अभी ठीक है और वह रविवार शाम तक मुंबई लौट आएंगे। शनिवार को तेज बुखार होने के कारण डॉक्टरों की एक टीम ने उनका इलाज किया।
पैतृक गांव में बीमार हुए एकनाथ शिंदे
ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि वे नई राज्य सरकार के गठन के तरीके से खुश नहीं हैं। उनके निजी डॉक्टर आरएम पार्टे ने बताया कि उन्हें तेज बुखार और गले में इंफेक्शन था। डॉक्टर ने कहा, उन्हें दवाइयां दी गई हैं और आईवी (इंट्रा-वेनस थेरेपी) पर रखा गया है। दो दिनों में वह बेहतर महसूस करेंगे और रविवार को मुंबई के लिए रवाना होंगे। शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के करीबी सहयोगी ने ने रविवार को बताया कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री कुछ समय से बीमार हैं और शनिवार को उन्हें बुखार हो गया था। वह फिलहाल ठीक हैं और रविवार तक मुंबई लौट आएंगे।
पांच दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर की शाम को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। हालांकि, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? भाजपा के सूत्रों को अनुसार, मुख्यमंत्री की दौड़ में देवेंद्र फडणवीस सबसे आगे चल रहे हैं। बता दें कि फडणवीस शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम का कार्यभार संभाल रहे थे।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में महायुति की जीत
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला। भाजपा, शिवसेना और राकांपा की महायुति मे 288 में से 230 सीटों पर जीत हासिल की। इसी के साथ 132 सीटें जीतकर भाजपा राज्य में बड़ी पार्टी बनकर उभरी। हालांकि, 23 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भी, सरकार गठन में देरी हो रही है।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन