फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra political crisis Shiv sena sanjay raut allegation on BJP, mla nitin deshmukh beaten up by Gujarat Police

Maharashtra: 'सामना' में दावा, सूरत में शिवसेना विधायकों को गुजरात पुलिस ने पीटा, नितिन देशमुख को कराना पड़ा अस्पताल में भर्ती 

Wed, 22 Jun 2022 03:25 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 22 Jun 2022 03:25 PM IST
सार

सामना में शिवसेना ने आरोप लगाया है कि विधान परिषद चुनाव के बाद शिवसेना के 10 विधायकों को उठाकर गुजरात ले जाया गया। इसमें से चार से पांच विधायकों ने भागने का प्रयास किया। हालांकि, गुजरात पुलिस ने उन्हें पकड़कर ऑपरेशन कमल वालों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Maharashtra political crisis Shiv sena sanjay raut allegation on BJP, mla nitin deshmukh beaten up by Gujarat Police
Shivsena - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना ने बड़ा दावा किया है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में लिखा है कि शिवसेना के विधायकों को सूरत में गुजरात पुलिस ने पीटा है। वे मुंबई आना चाहते थे, लेकिन गुजरात पुलिस उन्हें पकड़कर सूरत ले गई, जहां उन्हें बुरी तरह से पीटा गया। इतना ही नहीं पार्टी के विधायक नितिन देशमुख को इतना मारा गया कि उन्हें दिल का दौरा तक पड़ गया। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत 
इससे पहले मंगलवार को शिवसेना विधायक नितिन देशमुख की पत्नी प्रांजलि ने अकोला पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया, मेरे पति को जान का खतरा है। वह मंगलवार को घर आने वाले थे, लेकिन उनका फोन नहीं लग रहा है। वह लापता हो गए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दस विधायकों को जबरन गुजरात ले जाया गया
सामना में शिवसेना ने आरोप लगाया है कि विधान परिषद चुनाव के बाद शिवसेना के 10 विधायकों को उठाकर गुजरात ले जाया गया। इसमें से चार से पांच विधायकों ने भागने का प्रयास किया। हालांकि, गुजरात पुलिस ने उन्हें पकड़कर ऑपरेशन कमल वालों के हवाले कर दिया। शिवसेना ने कहा विधायक कैलाश पाटिल घेराबंदी तोड़कर वहां से भाग निकले और किसी तरह मुंबई आए। 


विधायकों को कराया गया एयरलिफ्ट 
महाराष्ट्र के सियासी घमासान के बीच एकनाथ शिंदे के साथ करीब 40 विधायक असम के गुवाहाटी पहुंचे हैं। खबरों के मुताबिक, उन्हें स्पेशल फ्लाइट से गुवाहाटी ले जाया गया है। इसके बाद बस से उन्हें होटल तक छोड़ा गया है। होटल के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

नितिन देशमुख बोले- भगवान की कृपा से मैं ठीक हूं 
सूरत से नागपुर लौटे शिवसेना के विधायक नितिन देशमुख मीडिया के सामने आए हैं। उन्होंने कहा, मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं। नितिन देशमुख ने बताया, 100 से 150 पुलिसकर्मी मुझे जबरन अस्पताल ले गए थे और यह झूठ फैलाया गया कि मुझे अटैक पड़ा है। वे मेरा ऑपरेशन करना चाहते थे। इस बहाने मुझे नुकसान पहुंचाने की तैयारी थी। उन्होंने कहा, भगवान की कृपा से मैं ठीक हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed