फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Political battle over Aurangzeb's tomb intensifies Shirsat hits back at Ambadas Danve's statement

Maharashtra: औरंगजेब की कब्र को लेकर तेज हुआ सियासी संग्राम, अंबादास दानवे के बयान पर मंत्री शिरसाट का पलटवार

Sat, 15 Mar 2025 09:44 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 15 Mar 2025 09:44 PM IST
सार

महाराष्ट्र में औरंगजेब कब्र विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी बीच इस मुद्दे पर एक बार फिर शिंदे की शिवसेना और उद्धव की शिवसेना के बीच जुबानी संग्राम बढ़ता ही जा रहा है। जहां उद्धव गुट के नेता दानवे ने कब्र को हटाने की मांग करने वालों को आलोचना की है तो दूसरी ओर मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि महाराष्ट्र में क्रूर औरंगजेब की कब्र के लिए कोई जगह नहीं है।

विज्ञापन
Maharashtra Political battle over Aurangzeb's tomb intensifies Shirsat hits back at Ambadas Danve's statement
अंबादास दानवे और संजय शिरसाट - फोटो : ANI

विस्तार

छत्रपति संभाजीनगर जिले के खुल्ताबाद में मुग़ल बादशाह औरंगजेब की कब्र को लेकर सियासत में गर्माहट बरकरार है। इसी बीच एक बार फिर इस मुद्दे को लेकर शिवसेना और उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं के बीच शनिवार को तीखी बहस हुई। जहां महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने कहा कि औरंगजेब की कब्र इस बात का प्रतीक है कि मुग़ल बादशाह को पराजित कर यहीं दफनाया गया था।
विज्ञापन


हिम्मत है तो जाकर ऐसा करो- दानवे
उद्धव गुट के नेता दावने ने आगे कहा कि हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों को यह बताने में सक्षम होना चाहिए कि औरंगजेब यहां आया था और यहीं दफनाया गया था। दानवे ने कब्र को हटाने की मांग करने वालों को आलोचना करते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो जाकर ऐसा करो।
विज्ञापन


दानवे के बयान पर शिरसाट का पलटवार
शिवसेना (यूबीटी) दानवे के बयान पर पलटवार करते हुए राज्य के मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि महाराष्ट्र में क्रूर औरंगजेब की कब्र के लिए कोई जगह नहीं है, जिसने छत्रपति संभाजी महाराज को प्रताड़ित कर मारा था। शिरसाट ने कहा कि इसे हटा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जो लोग औरंगजेब और उसकी कब्र से प्यार करते हैं, वे इसके अवशेष अपने घर ले जा सकते हैं। उन्होंने दानवे पर हमला करते हुए कहा कि वे पाकिस्तान के झंडे के साथ रैलियां निकालते हैं। अगर ऐसा सोचते हैं, तो उन्हें वहां जाकर नमाज अदा करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:- न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक घोटाला: 12 करोड़ की धोखाधड़ी में कपिल देधिया गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई

हिंदूवादी नेता एकबोटे का छत्रपति संभाजीनगर में प्रवेश प्रतिबंधित
हिंदूवादी नेता मिलिंद एकबोटे को 16 मार्च से 5 अप्रैल तक छत्रपति संभाजीनगर में प्रवेश करने से रोक दिया गया है, क्योंकि कुछ संगठनों ने जिले के खुल्दाबाद में स्थित मुगल सम्राट औरंगजेब की कब्र को हटाने का आह्वान किया है।

मामले में डिप्टी रेजिडेंट कलेक्टर की तरफ से शनिवार को जारी आदेश में कहा गया कि एकबोटे का संगठन धर्मवीर संभाजी महाराज प्रतिष्ठान हर साल पुणे में योद्धा-राजा को श्रद्धांजलि देता है। खुफिया सूचना मिली थी वह और उनके समर्थक औरंगजेब की कब्र हटाने के लिए खुल्दाबाद आने वाले हैं। विहिप और बजरंग दल ने भी कब्र हटाने की मांग को लेकर 17 मार्च को प्रदर्शन करने की घोषणा की ही। इसे देखते हुए ही प्रशासन ने एकबोटे और उनके समर्थकों के छत्रपति संभाजीनगर की सीमा में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है।


सीएम फडणवीस ने भी दिया था बयान
मामला में बयानबाजी इतनी तेज हो गई थी कि बीते दिनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस मामले में टिप्पणी की। उन्होंने कहा था कि सभी लोग चाहते हैं कि मुगल शासक औरंगजेब का मकबरा हटाया जाए, लेकिन इसे कानूनी प्रक्रिया के तहत ही करना होगा। उन्होंने कहा था कि पिछली कांग्रेस सरकार ने इस स्थल को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षण में रखा था, इसलिए इसे हटाने के लिए कानून के दायरे में रहकर काम करना जरूरी होगा।  

ये भी पढ़ें:-BJP: 'कांग्रेस नेता का असाधारण प्रेम या कुछ और?,' राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा पर भाजपा का हमला

विवाद कोई नया नहीं...
औरंगजेब का मकबरा छत्रपति संभाजीनगर जिले में मौजूद है। इसे लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। भाजपा और शिवसेना के कई नेताओं ने औरंगजेब का मकबरा हटाने की मांग की है। हालांकि, सरकार का कहना है कि कानून के तहत उचित प्रक्रिया अपनाकर ही कोई कदम उठाया जा सकता है।

ये भी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed