फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra police registered FIR on four man Accused of walking with posters of Aurangzeb in procession

Maharashtra: औरंगजेब के पोस्टर दिखा रहे युवकों पर FIR, डिप्टी CM बोले- देश शिवाजी महाराज के कदमों पर चलता है

Tue, 06 Jun 2023 09:20 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 06 Jun 2023 09:20 AM IST
सार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि ऐसी घटनाओं को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा। यह देश छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति संभाजी महाराज के नक्शे कदमों पर चलने वाला देश है, यहां कोई औरंगजेब के पोस्टर दिखाएगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Maharashtra police registered FIR on four man Accused of walking with posters of Aurangzeb in  procession
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : फाइल

विस्तार

मुगल बादशाह औरंगजेब के पोस्टर लेकर रैली में चल रहे युवकों के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
भिंगार कैंप पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि अहमदनगर के फाकिरवाड़ा में रविवार सुबह नौ बजे एक जुलूस निकाला गया था। जुलूस में गाने बज रहे थे, जिस पर लोग डांस कर रहे थे। इसी जुलूस में चार लोग औरंगजेब के पोस्टर लेकर चल रहे थे। धार्मिक भावनाएं भड़काने और हिंसा के लिए उकसाने के आरोप में उन चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा- ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि ऐसी घटनाओं को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा। यह देश छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति संभाजी महाराज के नक्शे कदमों पर चलने वाला देश है, यहां कोई औरंगजेब के पोस्टर दिखाएगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एनसीपी प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा कि राज्य सरकार को कानून व्यवस्था पर सख्त कदम उठाना चाहिए। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) एमएलसी अंबादास दानवे ने कहा कि ऐसे मामलों में सरकार सिर्फ बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन कार्रवाई करने में विफल हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed