फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Police registered FIR against unidentified persons for submitting fake documents to receive a collective compensation of Rs 11.66 crore in Thane

महाराष्ट्र: फर्जी कागज दिखाकर हड़प लिया 11.66 करोड़ का मुआवजा, अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 27 Apr 2022 12:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 27 Apr 2022 12:05 PM IST
सार

सत्यापन के दौरान सामने आया कि कुछ लोगों ने आधार और पैन कार्ड की जाली प्रतियां जमा करके 11 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा प्राप्त कर लिया।

विज्ञापन
Maharashtra Police registered FIR against unidentified persons for submitting fake documents to receive a collective compensation of Rs 11.66 crore in Thane
MUMBAI POLICE - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। यहां कुछ लोगों ने भूमि अधिग्रहण के लिए 11.66 करोड़ रुपये का मुआवजा लेने के लिए जाली कागजात लगाए थे। उन्हें मुआवजा मिल भी गया। बाद में मामला सामने आने के बाद वे फरार हो गए। पुलिस ने अब अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की जा रही थी। इस दौरान ठाणे जिले के नंदीथाने गांव के आठ लोगों से भूमि अधिग्रहण किया गया, जिसका मुआवजा 11.66 करोड़ बना। इस मुआवजे को हथियाने के लिए कुछ अन्य लोगों ने फर्जी कागज तैयार करवाए और मुआवजा हासिल भी कर लिया।

विज्ञापन

 

सत्यापन के दौरान सामने आया मामला 
अधिकारियों के मुताबिक, सत्यापन के दौरान सामने आया कि कुछ लोगों ने आधार और पैन कार्ड की जाली प्रतियां जमा करके 11 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा प्राप्त कर लिया। इसके बाद शांति नगर पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया, मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed